Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्तर में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन: राज्य अधिकारी संतोष मेढ़े व जिला चार्ज अधिकारी हीरा ने किया निरीक्षण

 बस्तर में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन: राज्य अधिकारी संतोष मेढ़े व जिला चार्ज अधिकारी हीरा ने किया निरीक्षण






बस्तर तहसील मुख्यालय में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनगणना के राज्य अधिकारी संतोष मेढ़े एवं जिला चार्ज अधिकारी सुश्री  हीरा गर्वना द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से संवाद कर प्रशिक्षण की प्रगति जानी और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की समझ और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों से सीधे प्रश्न पूछकर उनकी तैयारी को परखा और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तहसील चार्ज अधिकारी श्रीमती जॉली जेम्स निरंतर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कोई भी प्रगणक या पर्यवेक्षक किसी जानकारी से वंचित न रहे। प्रशिक्षण को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिली।

प्रथम दिवस में सिखाए गए विषयों की समझ को परखने के लिए प्रश्नावली का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पूरी प्रक्रिया पर तहसील चार्ज अधिकारी विशेष रूप से नजर बनाए हुए थीं।

आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा, राजू पटेल, मनोज सिंह, कुलेश्वर यादव, कानूनगो सौरभ बुजुर्ग, महेश बघेल, कृष्ण ठाकुर, सतीश तिवारी, देवेश तिवारी एवं इन्दु ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नजर आए।

Post a Comment

0 Comments