नगर की बेटी प्रिया कश्यप ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान
बस्तर। नगर पंचायत बस्तर की होनहार बेटी प्रिया कश्यप ने सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर से एमबीबीएस की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्रिया कश्यप के पिता श्री मानसिंह कश्यप शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लामकेर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं, वहीं उनकी माता श्रीमती सरोज एक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षित एवं संस्कारित परिवार से मिली प्रेरणा और मार्गदर्शन के बल पर प्रिया ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
नगरवासियों ने प्रिया की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बस्तर नगर के लिए गर्व का विषय है।

0 Comments