एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ छत्तीसगढ में मानिकपुरी पनिका सामाजिक चुनाव संपन्न
अकलतरा ब्लॉक चुनाव में महिलाओं की दमदार भागीदारी, तीनों पदों पर रोमांचक मुकाबला
अकलतरा:- जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लॉक में छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज ( पंजीयन क्रमांक 122202386533) के तत्वाधान में आयोजित मानिकपुरी(पनिका) सामाजिक चुनाव में भीषण गर्मी के बीच लोकतांत्रिक जागरूकता और भागीदारी की एक मजबूत मिसाल पेश की। तेज धूप और असहज मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मतदान केंद्र तक पहुंचे।
इस चुनाव में।सबसे खास बात रही पूरे चुनाव का प्रारंभ से लेकर मतगणना,परिणाम तक का प्रसारण यूट्यूब पर लाइव रहा यह छत्तीसगढ़ के किसी भी सामाजिक चुनाव में पहली बार हुआ है
भीषण गर्मी के बावजूद समाज के वरिष्ठजन,युवा,महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने समाज में बढ़ती जागरूकता और सहभागिता का सशक्त संदेश दिया। इस चुनाव में कुल 430 वोट डाले गए।
ब्लॉक स्तरीय चुनावों के परिणामों की बात करें तो अध्यक्ष (पुरुष) पद पर अजय दास ने 218 वोट प्राप्त किया , साथी प्रत्याशी शशीदास को 192 वोट मिला इस प्रकार अजय दास 26 वोटों से विजयी रहे
ब्लॉक अध्यक्ष (महिला) पद पर अंजली महंत को 208 वोट हासिल हुई और प्रत्याशी गंगाबाई महंत को 192 वोट मिला इस प्रकार अंजली महंत 16 वोटों से विजयी रही वहीं उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर छत्तूदास को 213 वोट प्राप्त हुआ और प्रत्याशी गनपत दास को 193 वोट प्राप्त हुआ इस प्रकार छत्तूदास जी 20 वोटों से जीत दर्ज की। तीनों पदों पर मुकाबला कड़ा और परिणाम रोमांचक रहे।
साथ ही ब्लॉक पदा धिकारी के रूप में नवनिर्वाचित निर्विरोध महिला कोषाध्यक श्रीमती दीपिका महंत , उप कोषाध्यक्ष श्रीमती सहोदर दास,सचिव श्रीमती श्वेता बाई, उपसचिव श्रीमती कविता मानिकपुरी, उपाध्यक्ष कु दीपिका मानिकपुरी , पुरुष पदा धिकारी में निर्विरोध सचिव सतीश दास मानिकपुरी, उपसचिव संजय के मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष शैलेश दास मानिकपुरी, उप कोषाध्यक्ष आकाश दास सचिव पद के चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमर दास महंत की अहम भूमिका रही। उनके साथ सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में सुनीता महंत, किशोर दास और मुरारी दास ने जिम्मेदारी निभाई। वहीं आयोजन में समाज के टी.के. महंत, किरण मानिकपुरी, सतीश मानिकपुरी, जयदास मानिकपुरी, संतोष दास, दीपिका मानिकपुरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। कुल मिलाकर यह चुनाव न सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, बल्कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि समाज में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी लगातार मजबूत हो रही है।






0 Comments