बकावंड से प्रा शा साहूकारपारा,बोरपदर से बच्चे और शिक्षक सम्मानित
शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय "नन्हे सितारे" कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रहा। जिसमें जिले के सभी ब्लॉक से चयनित बच्चों विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जिसमें सभी बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षक एवं बच्चों के पालक आमंत्रित थे।
जिसमें बकावंड ब्लॉक के प्राथमिक शाला साहूकारपारा बोरपदर के चयनित 8 बच्चों ने जिला में विभिन्न स्पर्धा में भाग लिए और कहानी वाचन के क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। जिले के सभी 133 बच्चों और सभी शिक्षकों को बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।
वही प्रा शाला साहुकारपारा के शिक्षक डोमेंद्र कुमार गंगबेर को जिला स्तरीय "Post Of Month" से जिलाधीश महोदय द्वारा नवाजा गया।
इस कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर, जिलाशिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल, जिला समन्वयक श्री अशोक पांडे , कृषि महाविद्यालय के डायरेक्टर, सभी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ब्लॉक बकावंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक श्री सोनसिंह बघेल, प्रधान अध्यापक बेणुधर जोशी ने बच्चों को शुभकामनाएं दिए।


0 Comments