Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

अकलतरा में प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह

 अकलतरा में  प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह





आत्मीय मान्यवर संतजन-अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि कल 31 मई 2026, रविवार को अकलतरा में छ.ग. प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज का नवनियुक्त निर्वाचित अकलतरा क्षेत्र के ब्लॉक पदाधिकारियों/आमीन माताओं का शपथ ग्रहण एवं बिलासपुर संभाग के सामाजिक बच्चे जिन्होंने अपने अपने कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं जिनका प्रतिभा सम्मान का आयोजन भव्यतापूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

शुभारंभ श्री सदगुरुदेव कबीर साहब जी के तैल चित्र छाया के समक्ष अकलतरा क्षेत्र विधायक माननीय श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती दीप्ती रोहित सारथी जी, समाज के संत महंत, दीवान एवं आमीन माताओं द्वारा पूजा अर्चना से हुआ।

-प्रतिभावान सम्मान 2026 बिलासपुर संभाग के मानिकपुरी पनिका समाज के सभी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व समाज प्रमुखों द्वारा शाल, श्रीफल व सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- 1 कृष महंत 97.8% 

प्रदेश में 12वी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 

2 आदित्य महंत कराटे चैंपियन 

जयपुर में 2 सिल्वर मेडल

3 आर्यन महंत अर्टिस्ट तमनार रायगढ़

4 सुहानी दास बलौदा बाजार 

5 आकांक्षा महंत जांजगीर चांपा 

शपथ ग्रहण समारोह अकलतरा ब्लॉक के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक महोदय द्वारा शपथ दिलाई गई

-  नवनिर्वाचित पुरुष ब्लॉक पदाधिकारी

- 1  श्री अजय दास  (ब्लॉकअध्यक्ष)

- 2 श्री छत्तूदास ( उपाध्यक्ष)

- 3 श्री सतीश दास (सचिव) 

- 4 श्री संजय कुमार (उपसचिव)

- 5 श्री शैलेश दास (कोषाध्यक्ष)


  नवनिर्वाचित  महिला  ब्लॉक पदाधिकारी 

1 कुमारी अंजली ( अध्यक्ष)

2  श्री मति गंगा मानिकपुरी ( उपाध्यक्ष) 

3 श्रीमती श्वेता मानिकपुरी (सचिव) 

4 श्रीमती कविता मानिकपुरी (उपसचिव)

5 श्रीमती दीपिका महंत (कोषाध्यक्ष)

6 श्रीमती सहोदरा महंत (उपकोषाध्यक्ष)


- उल्लेखनीय है कि अकलतरा ब्लॉक स्तरीय इस निर्वाचन का लाइव प्रसारण  यूट्यूब एवं फेसबुक पर किया गया था l इस नवीन प्रयोग को भरपूर सहयोग और समर्थन मिला जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई 

चौका आरती पूज्यनीय स्थल सत्य के प्रतीक  स्तंभ कबीर चौरा के पास समस्त महंत, करुण दास जी , दीवान, कड़िहार, गायन वादन मंडली, आमीन माताओं व बालवृंद द्वारा सात्विक चौका आरती हर्षोल्लास से संपन्न हुआ ।

उपस्थिति कार्यक्रम में अकलतरा व अकलतरा ब्लॉक के वरिष्ठ जन ,भागवत मानिकपुरी ,युवा एवं महिला साथी के साथ साथ प्रदेश स्तर के सामाजिक प्रमुख, अतिथिगण श्री मनोज मानिकपुरी संगठन प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री भरत दास मानिकपुरी जी,श्री लोंकनाथ केवड़ा जी, श्री मोती दास मानिकपुरी,- श्रीमति वेदमती महंत जी प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री अमरदास महंत जी, श्री आगरदास, श्री हरिचरण दास मानिकपुरी, श्री सुमन दास मानिकपुरी भाटापारा, श्रीमति इंदिरा मानिकपुरी जी, रत्ना मानिकपुरी जी, चंचल विजय दास जशपुर भारती महंत  सचिव  मानिकपुरी जी सभी संगठन सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही  बिलासपुर से आए समाज के युवा श्री राकेश दास जी मानिकपुरी एवं साथीगण, व श्री सेकू दास जी कोटा,श्री कीर्तनदास महंत जी, श्री पूरनदास जी  इत्यादि आसपास के सामाजिक जन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

समाज का बढ़ा सम्मान माननीय विधायक  श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा एवं नगर पंचायत अध्यक्षा महोदया  दीप्ती रोहित सारथी द्वारा मानिकपुरी कबीर पंथ पनिका समाज की सामाजिक  एकता, संचालन व्यवस्था, नवीन प्रतिभाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता तथा कार्यक्रम में लगाव तथा भारी संख्या को देखकर अत्यंत प्रभावित होते हुए उत्साह वर्धनकर हर्ष व्यक्त किया गया ।

      नवनिर्वाचित ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा एवं नव निर्वाचित महिला मंडली द्वारा  मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि का श्री फल, शाल, मोमेंटो से सम्मान किया गया

- कार्यक्रम की संचालन शिक्षाविद व लोकोपालट डॉ. टी. के. महंत जी ने किया।कार्यक्रम का समापन प्रसाद एवं भोजन भंडारा के साथ हुआ।स्थान मानिकपुरी पनिका समाज सामुदायिक भवन, अकलतरा।  

|| एकता हमारी पहचान, समाज हमारी शान ||

सकल हंस को सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏  ||

   *धन्यवाद*।

Post a Comment

0 Comments