Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

विपरीत परिस्थिति में बच्चों को भी शिक्षा देते शिक्षिका अलकीन खान

विपरीत परिस्थिति में बच्चों को भी शिक्षा देते शिक्षिका अलकीन खान



                                    

शिक्षक परिचय  - मैं श्रीमती अलकीन खान,सहायक शिक्षक (एल. बी.) शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ी दल्हा अकलतरा में पदस्थ हूं।मेरी प्रथम नियुक्ति 3/11/2011 में दुर्ग जिले के जामुल ग्राम में हुई।जामुल से मेरा स्थानांतरण 15/05/2015 को अकलतरा विकासखंड में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला अकलतरा में हुआ था।तत्पश्चात युक्तियुक्तकरण के बाद मेरी वर्तमान में नियुक्ति नवीन शाला पोड़ी दल्हा अकलतरा हुई।

मेरा योगदान- corona काल में ऑनलाइन क्लास वा मोहल्ला क्लास द्वारा मैने लगातार अध्यापन कार्य जारी रखा,इसके लिए मुझे वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया था।एससीईआरटी( SCERT) से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मैने बतौर मास्टर ट्रेनर संकुल स्तरीय प्रशिक्षण में FLN के दोनो बैच को प्रशिक्षण दिया।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मुझे "मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण" के अंतर्गत शिक्षादूत पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

                मेरे द्वारा Fln के अंतर्गत नवाजतन के सभी सात बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है,सभी बिंदुओं पर आधारित गतिविधियां कराने से बच्चों के स्तर में सुधार हो रहा है।

सेल्फी विथ सक्सेस में जो चुनौती दी जाती है उसमे बच्चे ऐक्टिव हो जाते है ,विभिन्न tlm की सहायता से भी में अपने अध्यापन कार्य को करती हु , जिसमें बच्चों में रुचि पैदा होती है,क्लास में लाइब्रेरी बनाई गई है जिसमें बच्चे अपनी रुचि के अनुसार पुस्तक लेकर पढ़ते है ।मेरे द्वारा बच्चों का कोना (स्टूडेंट कॉर्नर ) का भी निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों को संजो कर रखा जाता है। क्लास में प्रिंट रिच वातावरण का भी निर्माण किया गया है।साथ ही अंग्रेजी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ड पावर चैंपियनशिप के लिए भी मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया जाता है ,जिस से बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि बढ़े।लगातार सक्रिय रहने हेतु मुझे लीप फॉरवर्ड टीम द्वारा teacher hero group में add किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से टॉप 52 चयनित शिक्षक हैं।जिसमें हमें टीचिंग मटेरियल साझा किया जाता है जिस से बच्चे आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सके।

FLN आधारित गतिविधियां कराने से बहुत अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो रहे है।

                 इसी क्रम में,मेरे द्वारा विनोबा एप के माध्यम से अपनी कक्षा में मुस्कान पुस्तकालय के लिए एंट्री रजिस्टर की फोटो ,मौखिक भाषा के विकास हेतु बोलेगा बचपन का वीडियो ,अच्छी आदतें आधारित गतिविधि का वीडियो ,और मेरी कक्षा पांचवी का वीडियो शेयर किया गया था,मुझे शिक्षा रत्न पुरुस्कार के लिए चयन किया गया,शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आदरणीय कलेक्टर सर,deo सर एवम् additional कलेक्टर सर जी के द्वारा शिक्षा रत्न पुरुस्कार प्राप्त हुआ। 



              अलकीन खान 

        सहायक शिक्षक(एल. बी.) 

      +91 95843 43806

  शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ी दल्हा 

    अकलतरा जांजगीर चांपा (छ.ग.)

                    

                           

Post a Comment

0 Comments