Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक का प्रयास... बच्चों का सर्वांगीण विकास

 शिक्षक का प्रयास... बच्चों का सर्वांगीण विकास





महेन्द्र कुमार पंत

सहायक शिक्षक 

शासकीय प्राथमिक शाला धमनी (राजिम) 

वि.खं. - फिंगेश्वर, जिला - गरियाबंद (छ.ग.) 

मोबाइल :- 9827974478


                शिक्षा का प्रारंभिक और बुनियादी आधार होता है प्राथमिक शिक्षा। विभिन्न प्रकार के कौशल, समझ और ज्ञान का प्रादुर्भाव प्राथमिक स्तर से ही प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। प्राथमिक शाला के बच्चों में जिज्ञासा, उत्सुकता और उत्साह की भावना परिपूर्ण होती है। जिसे सही दिशा और मार्गदर्शन से एक उत्कृष्ट आयाम दिया जा सकता है। सहायक शिक्षक महेन्द्र कुमार पंत ने इसी बात को ध्यान में रखकर अपने प्राथमिक शाला के बच्चों को प्रोत्साहित किया।

             शिक्षक के द्वारा कक्षा में बच्चों की निरंतर उपस्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय के परिवेश और वातावरण को बाल मनोभाव के अनुरूप बनाने के लिये भौतिक रुप से खेल उपकरण (झूला, सी सा, क्लाईम्बर आदि) का निर्माण कराया। बच्चों के साथ विभिन्न बाल केंद्रित तरीके से अध्ययन-अध्यापन कराया गया जाता है। उनके साथ जमीन में बैठकर मित्रवत व्यवहार से विभिन्न कविता, कहानी और गीतों के माध्यम से हाव-भाव के साथ बच्चों को जोड़ा गया, जिससे कि बच्चे प्रतिदिन शाला आने के लिए प्रेरित हुए। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी सहायक शिक्षक महेन्द्र कुमार पंत ने मोहल्ला क्लास और ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से बच्चों का अध्यापन जारी रखा। ऑनलाइन कक्षा के लिए शिक्षक के द्वारा पाठ्य सामग्री का आकर्षक पी. पी. टी. निर्माण किया गया। ऑनलाइन पी. पी. टी. प्रतियोगिता में शिक्षक महेंद्र कुमार पंत को जिला स्तर पर उत्कृष्ट पी. पी. टी. का पुरस्कार जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला गरियाबंद द्वारा पुरस्कृत किया गया।

              राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बच्चों को अध्यापन के लिए विभिन्न टी एल एम का निर्माण करते हैं। शिक्षक के द्वारा भाषा एवं संख्या ज्ञान के उद्देश्य से FLN के तहत बच्चों को विभिन्न गतिविधियों, चित्र कार्ड, चुनौती देना, स्वंय करके सीखना आदि के माध्यम से अध्यापन कराया जाता है। नवाँ जतन एवं अंगना में शिक्षा के कार्यक्रम को लागू करते हुए पालकों विशेषकर माताओं को शिक्षक के द्वारा प्रेरित किया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में निहित प्रतिभा को उचित अवसर एवं मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, जागरुकता कार्यक्रम, प्रश्न मंच, निबंध, चित्रकला, बोलेगा बचपन आदि कार्यक्रम शिक्षक के द्वारा आयोजित किया जाता है। विद्यालय के आकर्षक परिवेश हेतु भी शिक्षक के द्वारा वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरुकता का कार्यक्रम किया जाता है। अध्यापन को मनोरंजक और बच्चों के लिए रुचिकर बनाने के उद्देश्य से दीक्षा एफ, स्मार्ट टीवीऔर ICT का उपयोग करते हुए जिवंत माध्यम से पढ़ाया जाता है। शाला के बच्चों को निःशुल्क टाई बेल्ट, स्कूल बैग, पानी बॉटल का वितरण किया गया है। शिक्षक महेन्द्र कुमार पंत के द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उन्हें 'जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान", "राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान", "मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान", "महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षक रत्न सम्मान", डॉ. अम्बेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड आदि अनेक पुरुस्कार एवं सम्मान से सम्मानित किया गया है।

              बच्चों के प्रति शिक्षक का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चा समझ के साथ सीखे एवं अपने पूर्व ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर सृजनात्मक एवं प्रयोग आधारित ज्ञान का सृजन करें।




Post a Comment

1 Comments

  1. ✍️मेरे प्रयास को अपने उत्कृष्ठ ब्लॉग में स्थान देने के लिए आपका सहृदयता से आभार... बहुत बहुत धन्यवाद गुरुदेव 🙏🙏

    ReplyDelete