Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण "ज्ञान दीप" पुरुस्कार से हुए सम्मानित शिक्षक जगजीवन जाँगड़ेTeacher Jagjivan Jangde honored with Chief Minister's Education Gaurav Alankaran "Gyan Deep" Award

 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण "ज्ञान दीप" पुरुस्कार से हुए सम्मानित शिक्षक जगजीवन जाँगड़े 




 सक्ती -75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षक जगजीवन प्रसाद जाँगड़े जी को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट  योगदान हेतु  मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण  "ज्ञान दीप "पुरुस्कार 2023 आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय गुहाराम अजगल्ले जी सांसद जांजगीर,कलेक्टर सक्ती महोदया नूपुर राशि पन्ना जी,ज़िला शिक्षा अधिकारी सक्ती आदरणीय बी. एल.खरे जी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदरणीय एम. आर.आहीरे द्वारा प्रसस्ति पत्र दिया गया । 

तथा आज के दिन को एतिहासिक और यादगार बनाने के लिये राज्यपाल पुरूस्कृत शिक्षक पुश्पेन्द्र कुमार कश्यप जी द्वारा जगजीवन प्रसाद जाँगड़े जी को आम,अमरूद,मीठा नीम का पेड़ देकर सम्मानित किया गया जिसे उनकी याद में वृक्ष को रोपण किया  गया । विदित हो कि जगजीवन प्रसाद जाँगड़े जी को विभिन्न क्षेत्रों में भी सम्मानित किया जा चुका है राज्य स्तर आनलाईन क्लास पढ़ई तुन्हर दुवार,तत्कालीन शिक्षा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यू ट्यूब आई डी में "कोरोना वीर" राष्ट्रीय प्रतिभा अलंकरण दिल्ली द्वारा आयोजित साहित्य शिक्षा मंथन से "शिक्षा दूत ",2. 0 में उल्लेखनीय कार्य  एवम शैक्षणिक गतिविधि में विशेष योगदान  हेतु सक्ती कलेक्टर महोदया द्वारा सम्मानित,नवा जतन, अंगना में शिक्षा,बोल्ठु के बोल,नवाचारी शिक्षक  आदि गतिविधि करने पर ब्लाक,ज़िला,राज्य स्तर से सम्मानित किया जा चुका है । 



विद्यालय में हमेशा बच्चो को नवाचारी पद्धति से सिखाना,कबाड़ से जुगाड़ में संकुल स्तरीय से प्रथम स्थान प्राप्त करना,विद्यालय को राष्ट्रीय स्वच्छता के अंतर्गत ज़िला स्तरीय कलेक्टर महोदया जांजगीर चाम्पा से विद्यालय के सभी क्षेत्रों में नौं प्रमाण पत्र एक साथ प्राप्त हुआ । 

शासन के नियमानुसार "ज्ञान दीप " पुरुस्कार के लिए आठ हज़ार रुपये खाते में सम्मानित राशि  स्थानांतरित किया  जाएगा श्री जगजीवन जाँगड़े जी को यह सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय,संकुल,विकास खंड,ज़िला,तथा प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई एवं  शुभकामनाएँ प्रेषित किए।इस पर जगजीवन प्रसाद जाँगड़े जी ने सभी का आत्मीय आभार धन्यवाद  प्रेषित किए l

Post a Comment

0 Comments