मंजिल गुरुकुल कोरबा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस ,प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
मंजिल गुरुकुल कोरबा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस ,प्रतिभाओं का किया गया सम्मान सभी प्रतियोगिता परीक्षा की 2015 से कोरबा में निशुल्क तैयारी कराने वाली और सबसे अधिक सरकारी जॉब दिलाने वाली की एक मात्र संस्था मंजिल गुरुकुल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक (ARM) श्री जयदीप सर ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद मंजिल प्रांगण में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी मंजिल गुरुकुल छात्र ,कर्मचारियों , अधिकारियो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही संविधान के विशेषताओं के बारे में ,मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई , राष्ट्रगान के बाद प्रतावना मंजिल स्टूडेंट प्रतिभा लहरे ने पढ़कर सुनाया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने दोहराया कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य क्रू नियंत्रक महोदय श्री बी बी सिंह जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में कोरबा से पावरलिफ्टिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर नेपाल में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी दीपक पटेल का मंजिल परिवार के तरफ से श्री जयदीप सर द्वारा श्री फल, साल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया और मंजिल परिवार के द्वारा उनके प्रतिभा को नमन किया गया गौरबतब है की राष्ट्रीय खिलाड़ी कोरबा के रेलवे स्टेशन में कुली का कार्य करके जीवन यापन करते है ,गरीबी परिस्थिति के बावजूद दीपक पटेल ने अपने प्रतिभा को डूबने नही दिया और अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर पावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे भारत का नाम रोशन किया है । कार्यक्रम में मंजिल गुरुकुल से सीआरपीएफ पोस्ट में सेलेक्ट हुई मंजिल गुरुकुल स्टूडेंट शालिनी ठाकुर को मुख्य अतिथि श्री जयदीप सर जी द्वारा श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया मंजिल गुरुकुल के प्रधानाचार्य श्री टंकेश कुमार महंत सर ने बताया कि भीम राव बाबा साहेब अंबेडकर की अगुआई में बनाया गया भारतीय संविधान के नियमो का हमारे जीवन में सभी जगह उपयोग होता है जैसे जन्म से पहले और जन्म के बाद ,पूरे जीवन काल में (जन्म प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन,शिक्षा, विवाह, सरकारी प्राइवेट जॉब , कानूनी प्रक्रिया,से लेकर मृत्यु तक और मृत्यु के बाद भी कैसे संविधान के नियमो का पालन होता है इनकी जानकारी गणतंत्र दिवस पर दी गई । मंजिल गुरुकुल के कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा संस्था के प्रधानाचार्य श्री टी के महंत की अगुआई में शिवा साहू,कन्हैया कुंभकार, गायत्री साहू और मंजिल स्टूडेंट द्वारा किया गया । गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सीएलआई श्री एच के माहौर ,आरपीएफ प्रभारी सहित पूरी टीम, मंजिल शिक्षक जितेंद्र ठाकुर, जयश्री मैडम ,श्री अच्छे लाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन मंजिल सचिव गुलाब धुर्वे जी द्वारा किया गया


0 Comments