विश्व योग दिवस विशेष - योग क्रिया हर उम्र के लिए महत्वपूर्ण होता है
दुनिया भर में हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योग सिर्फ़ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है. आज दुनिया भर में योग की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और लाखों लोगों ने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है।
शुरुआत और प्रस्ताव -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत भारत की पहल पर हुआ था 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस का प्रस्ताव रखा था इसे रिकॉर्ड 175 देशों का समर्थन मिला और दिसंबर 2014 में 21 जून को आधिकारिक तौर पर 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' घोषित कर दिया गया और पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
21 जून का महत्व-यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है योग के नजरिए से, यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है
2026 की थीम क्या है?
साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” है. इस थीम का उदेश्य यह बताना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फ़ायदेमंद है और यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
उद्देश्य और लाभ- तनाव भरी आधुनिक जीवनशैली में योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और रोगों से बचाव आदि में अत्यंत प्रभावी होता है।
योग मुद्राएं मांसपेशियों को स्ट्रेच करती हैं, जिससे शरीर का लचीलापन, संतुलन और शारीरिक ताकत मे वृद्धि होता है।
प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम होता है और मानसिक शांति मिलता है।
योग श्वसन प्रणाली को दुरुस्त करता है और रक्त संचार को सुधारता है, जिससे शरीर की आंतरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है।
नियमित् अभ्यास ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखता है。
योग और ध्यान मन को शांत करते हैं, जिससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और संज्ञानात्मक कार्य (Cognitive functions) बेहतर होते हैं。
हार्मोन और बेहतर चयापचय (Metabolism) के कारण योग वजन घटाने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में सहायक होता है।
योग नसों को आराम देता है और अनिद्रा की समस्या को दूर कर गहरी व आरामदायक नींद लाने में मदद करता है।
योगासन शरीर के पोस्चर को सुधारते हैं और पीठ दर्द, गर्दन दर्द, तथा अर्थराइटिस (गठिया) जैसी क्रोनिक समस्याओं में राहत देते है।
योग शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और प्राण ऊर्जा (Life energy) के प्रवाह को संतुलित करता है, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते है।
योग आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है, जिससे मूड स्विंग्स नियंत्रित होते हैं और जीवन में सकारात्मकता, धैर्य व भावनात्मक संतुलन आता है।

0 Comments