सदगुरू कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और महिला शसक्तीकरण का संदेश
सदगुरू कबीर साहेब जी के 629वे प्राकट्य दिवस के अवसर प्रकट उत्सव का कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सदगुरू कबीर साहेब जी के वाणी,को प्रत्येक जगह कार्यक्रम के माध्यम से ,रैली के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया गया
इसी कड़ी में जांजगीर चांपा के अकलतरा ब्लॉक के नवनिवार्चित पदाधिकारियों द्वारा सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर कबीर स्तंभ में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश मानवजाति को दिया गया
साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अकलतरा ब्लॉक के महिला पदाधिकारियों के द्वारा CSC सेंटर (लोकसेवा केंद्र) और सिलाई सेंटर और फास्ट फूड केंद्र का प्रारंभ सदगुरू कबीर साहेब के आशीर्वाद से किया गया सेंटर का उद्घाटन
अकलतरा ब्लॉक के मानिकपुरी पनिका समाज के वरिष्ठ जन, महिला ,पुरुष और युवाओं की उपस्थिति में किया गया
ब्लॉक के प्रथम महिला अध्यक्षा कुमारी अंजली महंत ने बताया कि सदगुरू कबीर CSC सेंटर के द्वारा महिला सशक्तीकरण,स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं सहित ,बैंकिंग कार्य, आधार वेरिफिकेशन से लेकर परीक्षा फार्म का कार्य किया जाएगा साथ में महिला पदाधिकारियों के द्वारा सिलाई सेंटर, फास्टफूड केंद्र और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा
अकलतरा ब्लॉक की प्रथम महिला अध्यक्ष कुमारी अंजली महंत ने बताया हमे महिला सशक्तीकरण ,स्वरोजगार के इस मुहिम को प्रत्येक महिला समूह तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए प्रयास करना है ।
साथ ही पूरे अकलतरा ब्लॉक के सामाजिक लोगों को एकजुट होकर इस मुहिम में साथ देने की अपील की गई ।
सदगुरू कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम अकलतरा में विशेष रूप से युवा समाजसेवी ,मोटिवेटर,और मंजिल गुरुकुल सेवा संस्थान प्रमुख डॉ टी के महंत पूरे परिवार सहित शामिल हुए एवं वृक्षारोपण करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया उन्होंने बताया एक वृक्ष ,10 सपूत के समान है जिस प्रकार घर परिवार के बच्चे हमारे समाज का भविष्य होते है जिसे हम पालन पोषण करके बड़े करते है ।उसी प्रकार हमारे द्वारा लगाए गए प्रत्येक पौधों को भी पालन पोषण करके हमे वृक्ष का रूप देना है जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक हो
कार्यक्रम में अकलतरा ब्लॉक के समस्त महिला और पुरुष पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति में श्री करुण दास साहेब के द्वारा सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न कराया गया साथ में सदगुरू कबीर साहेब जी पूजा अर्चना के साथ भोजन प्रसाद का वितरण किया गया
उपस्थित सभी साहेब जनो द्वारा सदगुरू कबीर साहेब जी के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया





0 Comments