Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

आइए जानते हैं राज्य का सबसे बड़ा सागर दलपत सागर के बारे में



 जगदलपुर स्थित दलपत सागर राज्य का सबसे बड़ा तालाब है






दलपत सागर एक झील है जो जगदलपुर के भीतर स्थित है। यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है। वर्षा जल को जमा करने के लिए इसे ४०० से अधिक वर्ष पहले राजा दलपत देव काकतीय ने बनवाया था। इस झील के मध्य में एक द्वीप है जिस पर एक प्राचीन मंदिर स्थित है। मन्दिर, भगवान शंकर का है। वहाँ तक पहुँचने के लिए चप्पू नाव या मछली पकड़ने की नाव लेनी पड़ती है। यह झील 385 एकड़ मे  फैली हुई है। यद्यपि इस झील को मुख्य रूप से वर्षाजल और फसल के लिए बनाया गया था, परन्तु वर्तमान में, यह मछलियों का एक प्रमुख स्रोत है।स्थानीय प्रशासन द्वारा इस झील का कायाकल्प कर इसे बहुत खूबसूरत बनाया गया है।रौशनी से नहाया यह दलपत सागर आज हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र है।यहां एक छोटा सा पार्क बनाया गया है जहाँ बैठने की सुविधा की गई है। दलपत सागर के इस दृश्य को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। शाम के समय में दलपत सागर और भी खुबसूरत लगता है क्योंकि जब शाम होने से कुछ समय पहले सूर्य देखने लायक होता है जो की दलपत सागर को और भी मन मोहक बनाती है।

Post a Comment

0 Comments