Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्तर पुलिस ने भुरसुंडी माध्यमिक शाला में दी नैतिक, कानूनी व सुरक्षा

 बस्तर पुलिस ने भुरसुंडी माध्यमिक शाला में दी नैतिक, कानूनी व सुरक्षा शिक्षा



बस्तर विकासखंड के माध्यमिक शाला भुरसुंडी में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं 

नगर पुलिस अधीक्षक सुमित धोत्रे

 के निर्देशन में, बस्तर थाना प्रभारी सुरेश कुमार जांगड़े एवं उनकी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सामाजिक, नैतिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं।


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यबोध जैसे जीवनमूल्यों का महत्व समझाया।


*सामाजिक व नैतिक शिक्षा पर विशेष बल*


अधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे जीवन में ईमानदारी, संयम और नियमों का पालन करें। उन्होंने बड़ों के सम्मान, आपसी सद्भाव और विविधता में एकता बनाए रखने की बात कही।


*बच्चों को नशे से दूर रहने की  सलाह*


कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बच्चों को चेताया कि नशा व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है।

बच्चों को बताया गया कि वे तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों और गलत संगति से दूर रहें। साथ ही नशे से जुड़ी लत के कारण होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के उदाहरण भी साझा किए गए।


 *कानूनी और नागरिक जागरूकता*


बच्चों को बाल अधिकार, बाल श्रम निषेध और बाल विवाह जैसे विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ड्राइविंग की कानूनी उम्र, सोशल मीडिया की सीमाएं और साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय भी साझा किए गए।

उन्हें बताया गया कि एक जागरूक नागरिक बनना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है।


प्रेरणात्मक संदेश और पुलिस की भूमिका


अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि जनसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित संस्था है।

बच्चों को देशभक्ति, सदाचार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी गई।


विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर उप निरीक्षक अरुण सिंह सिन्हा  सहायक उपनिरीक्षक चतुर राम बघेल, निरंजन सिंह वैध, बेदनाथ सोरी, प्रधान पाठक शैलेन्द्र तिवारी, श्रीमती रश्मि नेताम, सुश्री हेमलता कश्यप, भूतेश्वर पांडेय, लोकेश रावटे, भृत्य पीलूराम नाग, रसोइया सुलोचना यादव एवं खुजी बघेल उपस्थित रहे।


विद्यालय प्रशासन ने बस्तर पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Post a Comment

0 Comments