राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु टीम ने किया स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
बस्तर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत चिरायु टीम द्वारा बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला भूरसुण्डी तथा प्राथमिक शाला महुगुडा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच, आंख, कान, दांत, त्वचा, पोषण स्तर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। टीम ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी।
चिरायु टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से बच्चों में बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने चिरायु टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर डा गौरव चौरसिया संस्था प्रभारी शैलेन्द्र तिवारी शिक्षिका श्रीमती रश्मि नेताम, सुश्री हेमलता कश्यप, लोकेश रावटे
श्रीमती डोमिनी नाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता
अमरनाथ नाग फार्मासिस्ट सहित भृत्य पंडरु राम कश्यप मुख्य रूप से मौजूद थे


0 Comments