Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

सक्ती के नवाचारी शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

 सक्ती के नवाचारी शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित


- सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला  सकरेलि ब के नवाचारी शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए "स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा प्रदान किया गया।



सम्मान समारोह का आयोजन 15 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल, संस्थापक एन.आर. स्टील, रायगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहे।

संस्था के अनुसार इस वर्ष सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर सभी आवेदनों का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के उपरांत देश के विभिन्न राज्यों से 250 शिक्षकों का अंतिम चयन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए किया गया।



पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप को यह सम्मान विद्यालय में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, डिजिटल शिक्षा के प्रभावी उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल  सक्ती जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।



यह राष्ट्रीय सम्मान स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र, भूतपूर्व प्रधानपाठक की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में प्रारंभ किया गया यह सम्मान देशभर के उन शिक्षकों को समर्पित है जो अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन देशभर के शिक्षकों को नवाचारों एवं प्रेरणादायी अनुभवों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा, "जब एक शिक्षक सम्मानित होता है, तब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था, उसके विद्यार्थी और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।"

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिजेंद्र कुर्रे, प्रेमचंद साव, डॉ. प्रज्ञा सिंह, रिंकल बग्गा, तरुण कुमार दास, मोहन लहरी, पीतांबर मानिकपुरी, अजय कुमार जायसवाल, जितेन्द्र मिश्रा, रूद्र नारायण तिवारी, वीरेंद्र कुमार कर, रीता पति, शैलेन्द्र नायक, मनोज मुच्छावड़, योगेश सिंह ठाकुर, गायत्री मिश्रा, एम.एन. वर्मा एवं आनंद शर्मा सहित राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments