Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यालयों के निरीक्षण में बीआरसी बस्तर ने बच्चों को पढ़ने, बोलने और सीखने के लिए किया प्रेरित

 विद्यालयों के निरीक्षण में बीआरसी बस्तर ने बच्चों को पढ़ने, बोलने और सीखने के लिए किया प्रेरित


बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पटेलपारा भरनी एवं माध्यमिक शाला चामिया का बीआरसी बस्तर ने किया निरीक्षण

बस्तर। विकासखंड संसाधन समन्वयक (बीआरसी) बस्तर  द्वारा संकुल चामिया अंतर्गत प्राथमिक शाला पटेलपारा भरनी एवं माध्यमिक शाला माध्यमिक शाला? चमिया का निरीक्षण कर विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।


प्राथमिक शाला पटेलपारा भरनी में प्रार्थना सभा के दौरान बीआरसी बस्तर ने विद्यार्थियों से संवाद किया और "बोलेगा बचपन" गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर कविता, कहानी, अंग्रेजी पोएम तथा पहाड़े सुनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रार्थना सभा में प्रस्तुति देने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, भाषा कौशल विकसित होता है तथा व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

इसके पश्चात बीआरसी बस्तर ने संकुल चामिया स्थित माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में चल रहे अध्यापन कार्य का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रतिदिन अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ने, नए शब्द सीखने तथा सही उच्चारण के साथ पढ़ने का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान देने, बच्चों की नियमित शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिवार ने बीआरसी बस्तर के मार्गदर्शन का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।

Post a Comment

0 Comments