एसआईआर के तहत ग्राम पंचायत भाटपाल में सी-ग्रेड मतदाताओं के दस्तावेजों का सफल सत्यापन
बस्तर।
एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर तहसील की ग्राम पंचायत भाटपाल, बूथ क्रमांक 121 में सी-ग्रेड मतदाताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्व में सूचना जारी की गई थी। सूचना के अनुसार संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि को पंचायत भवन/निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपने-अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्धारित समय पर सभी संबंधित मतदाता उपस्थित हुए एवं उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष विधिवत जांच एवं सत्यापन उपरांत जमा कराया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार संपन्न की गई।
इस कार्य के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तरुण पाल लहरे की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ सुपरवाइज़र शैलेन्द्र तिवारी, सरपंच अमृत कश्यप, बूथ लेवल अधिकारी सतीश मौर्य, पंचायत सचिव रूपसिंह बघेल, ए.एल.ओ. किशोर साहू, रामदास कश्यप, भजनलाल पटेल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण कराया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि इस प्रक्रिया के तहत कुल 40 सी-ग्रेड मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से सभी 40 मतदाता उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा चुके है

0 Comments