कमरीद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:दो सौ से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ, जांच और दवाएं मिलीं मुफ्त
कमरीद में एन के एच हास्पिटल चांपा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर सुनील कश्यप दीपक बरेठ भूपेंद्र गबेल पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप उत्तम कश्यप सहयोग से आयोजित किया गया था।
इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।शिविर में डॉ. संजना सक्सेना एनेस्थिसियोलॉजी डॉ तुषार करवट जनरल सर्जन डॉ अंकुर यादव एम.डी औषधी चिकित्सक डॉ. भूपेन्द्र गबेल डॉ ओम प्रकाश यादव रवि रंजन अमित लाल सुनील चंदानी ए के मिश्रा अरविन्द कश्यप सरोज बरेठ प्रहलाद संजय मुरली ने तत्परता पूर्वक सभी मरीजो का स्वास्थ्य की जांच किया। इसमें , ईसीजी, रक्तचाप (बीपी) जांच और ब्लड शुगर सर्दी जुकाम बुखार खासी जोड़ो के दर्द जैसी विभिन्न सामान्य व गंभीर बीमारियों की पड़ताल की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।
इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
सुनील कश्यप इंजीनियर ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों को समय पर और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जो आमतौर पर इनसे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से लोगों की समय रहते जांच कर उन्हें सही उपचार प्रदान किया जा सकता है। शिविर में सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क रखी गई थीं।
यह आयोजन बस स्टैंड कश्यप भवन कमरीद के पास किया गया।






0 Comments