स्व. रंजीत कश्यप रात्री कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
प्रतियोगिताएं युवाओ को सकारात्मक दिशा देती है विधायक बघेल
फाइनल मुकाबले में जगदलपुर ने भोपाल को 7 विकेट से हराया
प्रतियोगिता में 32 टीमों ने की थी शिरकत
शहीद रंजीत कश्यप की स्मृति में नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित रात्री कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ शनिवार की रात को संपन्न हुआ। फाइनल मैच में जगदलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल की टीम को 7 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।भोपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 89 रन बनाए। जवाब में उतरी जगदलपुर की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की विभिन्न टीमों के साथ-साथ भिलाई, धमतरी, मध्यप्रदेश के भोपाल एवं ओडिशा के नबरंगपुर व कोरापुट की टीमों ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भोपाल टीम के शिवम पोलार्ड को दिया गया, जिन्हें नगद 10,000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
वहीं फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जगदलपुर टीम के अंश को दिया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख 11 हजार 111 रुपये, जबकि द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 हजार 555 रुपये की राशि रखी गई थी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्तर में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और इस आयोजन की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे तक हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक इस प्रतियोगिता की सफलता का प्रमाण हैं।
समारोह में खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया। शुभारम्भ के अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह सेंगर, पार्षद अंकित पारख नरसिंग नागेश मौजूद थे!
प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के लिए रजनीश पटेल अंकित पारख,कमलेश शील
सानु यादव,देवेंद्र यादव नरेंद्र भारती,कुंदन झा कृष्णा बघेल,शुभाष लक्की,करण पलाश,हर्ष, द्रविड़,राज,कुनाल,योगी, भान देव,नर्सिंग,अभिषेक सिंग.संजय, खगे, विनय,का योगदान सराहनीय रहा उपस्थित दर्शकों ने भी एतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

0 Comments