रावण से सीखने वाली सात ज्ञान जो विद्यार्थियों को जानना जरूरी है
1.महाज्ञानी
रावण सभी वेदों, शास्त्रों का ज्ञाता था। ज्ञान में बड़ी ताकत होती है। छात्र जीवन के बाद भी हमें नई चीजें सीखने, नॉलेज बढ़ाने की आदत कभी छोड़नी नहीं चाहिए। आप दूसरों से कई कदम आगे रहेंगे।
2. मेहनती व तपस्वी
कठोर तपस्या से दशानन को अलौकिक शक्ति और विद्या प्राप्त हुई। मेहनत और अनुसाशासन जीवन का सबसे बड़ा आधार है। इसके साथ हर सफलता हासिल की जा सकती है।
3. आत्मविश्वास
अहंकार से अलग रावण आत्मविश्वास से भी भरा था। ये सिखाता है कि कभी अपनी क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए। खुद पर भरोसा हो तो हर परीक्षा, चुनौती में जीत मिल सकती है।
4. नेतृत्व
लंकापति रावण ने बल, बुद्धि और साहस से समृद्ध साम्राज्य बनाया था। किसी भी क्षेत्र में लीडर बनने के लिए इन तीनों का मिश्रण जरूरी है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नेतृत्व क्षमता बेहद जरूरी है।
5. अहंकार से बचें
रावण का सबसे बड़ा अवगुण उसका अहंकार था। अपने ज्ञान, ताकत या दूसरी अच्छी चीजों पर कभी अहंकार न करें। ये बड़े से बड़े साम्राज्य को भी मिट्टी में मिला सकता है। जैसे सोने की लंका खंडहर हो गई।
6. संयम
महाज्ञानी रावण अपनी इच्छाओं पर संयम नहीं रख पाया। नतीजा उसका विनाश। मन पर संयम, नैतिक मूल्यों के साथ आप बुरे समय को आमंत्रण देने से बच सकते हैं।
7. सही-गलत की पहचान
डिसीजन मेकिंग एक बड़ी स्किल है। हर किसी को स्टूडेंट लाइफ से ही इसे डेवलप करना चाहिए। एक गलत निर्णय आपकी पूरी जिंदगी खराब कर सकता है।
2 Comments
Nice
ReplyDeleteNice
ReplyDelete