Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न नवाचारों और खेल खेल मे पढाई से विद्यालय के बच्चो मे किया परिवर्तन

विभिन्न नवाचारों और खेल खेल मे पढाई से विद्यालय के बच्चो मे किया परिवर्तन




नाम  - अर्जुन धनंजय सिन्हा 

पिता  - श्री के.आर. सिन्हा 

जन्मतिथि - 30/07/1986

पद - शिक्षक 


विद्यालय - शासकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा, संकुल छुरा, विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

पता - नगर पंचायत छुरा, विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़), पिन-493996

मोबाइल नंबर - 9770148028

उपलब्धि

1) योग शिक्षक के रूप में - गांव गांव जाकर 400 से अधिक पांच दिवसीय निःशुल्क योग एवं आरोग्य शिविर आयोजित कर जन जन तक योग सिखाने एवं सुव्यवस्थित दिनचर्या के साथ जनमानस को निरोग बनाने का प्रयास।

2) स्काउटिंग के क्षेत्र में - स्काउट गतिविधियों में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के रूप में सैकड़ों बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार दिलाने में विशेष सहयोग। 

3) राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न स्काउटिंग शिविर में नेतृत्व।

4) राज्य स्तरीय जंबूरी डिमरापाल एवं सोमनी में नेतृत्व।

5) राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में जिला नोडल के रूप में सफल एवं सक्रिय आयोजन में विशिष्ट योगदान।

6) जनजागरूकता रैली - 

    (A) कोविड काल में शतप्रतिशत टीकाकरण हेतु गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया।

  (B) मास्क के अनिवार्य रूप से प्रयोग हेतु प्रेरित किया।

   (C) बीहड़ वनांचलो में निवासरत विशेष पिछड़ी कमार, भुजियां जनजाति के लोगों को कोविड टीकाकरण एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक करने का व्यापक अभियान।

  (D) पौधारोपण, पौधों को पेड़ बनाने, पौधों के संरक्षण, संवर्धन हेतु वृहद कार्यक्रम।

  (E) जल संरक्षण हेतु जल है तो कल अभियान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु लोगों को प्रेरित करना, जल के महत्व को समझाने हेतु व्यापक रैली।

  (F) मतदाता जागरूकता अभियान द्वारा लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपना अमूल्य मतदान करने हेतु विशाल रैलियां। 

  (G) पर्यावरण संरक्षण अभियान 

  (H) गौवंश संरक्षण, पैरादान अभियान 

  (I) कन्या भ्रूण हत्या निषेध एवं बालिका शिक्षा हेतु सतत् अभियान। 

 (J) नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन 


7) रक्तदान शिविर - 8 रक्तदान महादान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। सैंकड़ों यूनिट रक्त के द्वारा जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग।


8) नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन।


9) मंच संचालन - विद्यालय, संकुल, विकासखंड, जिला, राज्य स्तर पर विविध शासकीय, अशासकीय गतिविधियों, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, विभिन्न शिविर, जागरूकता कार्यक्रमों में संचालक की भूमिका।


10) नवाचारी गतिविधियों द्वारा शिक्षण। खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास।


10) विभिन्न प्रशिक्षणों मे मास्टर ट्रेनर


11) भारत स्काउट्स गाइड्स राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में परीक्षक की भूमिका


12) राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व 


13) राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में विशेष सहयोग


14) योग जागरण यात्रा में योगदान


15) राजिम माघी पुन्नी मेला में विशिष्ट प्रस्तुति


16) राज्य स्तरीय पठन महोत्सव में विशेष सहयोग एवं सम्मान


17) बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान 



विशेष सम्मान


1) नवाचारी शिक्षण हेतु मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण  *ज्ञानदीप पुरस्कार* से सम्मानित 

2) उत्कृष्ट शिक्षण हेतु जिला स्तर पर राष्ट्रीय पर्व में मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर महोदय द्वारा सम्मान।

3) श्रेष्ठ शिक्षक एवं योग के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु राज्य, जिला, विकासखंड, एवं विभिन्न स्तरों पर अनेक सम्मान। 

4) पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा श्रेष्ठ योग शिक्षक के रूप में सम्मान।

5) अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा नई दिल्ली में योगवीर सम्मान।

6) डड़सेना कलार समाज छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा, योग, स्काउटिंग एवं विविध क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय सम्मान।

7) कलार महासम्मेलन महासमुंद में राजकीय सम्मान।

8) ठेठवार यादव समाज द्वारा सामाजिक समरसता सम्मान।

9) शाकंभरी मरार समाज छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान।

10) भारत स्काउट गाइड जिला संघ गरियाबंद द्वारा सम्मान।

Post a Comment

0 Comments