ज्योतिस् के अनुसार सप्ताह मे कौन कौन से रंग के कपड़े पहन सकते हैं ।
रविवार को लाल और नारंगी रंग पहनें
रविवार का दिन सूर्यदेव का होता है। ऐसे में इस दिन सूर्य के रंगों वाले शेड्स ही पहनने चाहिए। रविवार के दिन नारंगी और लाल रंग पहनना शुभ होता है। इन रंगों की वजह से हर काम में सफलता मिल सकता है।
सोमवार को सफेद, सिल्वर, या हल्के रंग
ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को सफेद, सिल्वर, या हल्के रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग चंद्रमा से जुड़े होते हैं और मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन व समृद्धि लाते हैं। इसके अलावा, आप क्रीम, आसमानी, हल्का पीला या सफेद धारियों वाले कपड़े भी पहन सकते हैं।
पहनने के लिए शुभ रंग और उनके लाभ:
सफेद
यह शांति और पवित्रता का प्रतीक है और चंद्रमा का रंग है, इसलिए इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है।
सिल्वर
यह भी चंद्र देव की ऊर्जा से जुड़ा है और इन्हें पहनने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
हल्के रंग
सफेद के अलावा, क्रीम, आसमानी और हल्का पीला जैसे नरम रंग भी सोमवार के लिए अच्छे माने जाते हैं, जो चंद्रमा की शांत ऊर्जा को दर्शाते हैं।
मंगलवार को लाल रंग पहनें
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह का संबंध सीधे तौर पर लाल रंग से होता है। ऐसे में इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सेल्फ कॉन्फिडेंस में इजाफा होता है। लाल रंग काफी एनर्जेटिक होता है और इसे साहस का प्रतीक भी मानते हैं।
बुधवार को हरा रंग पहनें
बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध का संबंध हरे रंग से हैं। ऐसे में इस दिन इस रंग के कपड़े पहनने से खूब तरक्की मिलती है। साथ ही जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है, उसमें सुधार आने लगता है।
गुरुवार को पीला रंग पहनें
गुरुवार का दिन जूपिटर यानी गुरू ग्रह को रिप्रेजेंट करता है। ऐसे में इस दिन पीला रंग पहनना अच्छा होता है। इस दिन पीला रंग पहनने से कुंडली में गुरू की स्थिति ठीक होती है, जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है। पीले रंग को ज्ञान और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है।
शुक्रवार को गुलाबी रंग पहनें
शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से मन खुश रहता है। वहीं मां लक्ष्मी की भी कृपा सदैव बनी रहती है। गुलाबी के अलावा शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।
शनिवार को नीले-काले रंग पहनें
शनिवार शनि ग्रह से संबंधित है। ऐसे में इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े पहनना सही रहता है। गहरे रंग के कपड़े पहनने से राहु और केतु के प्रभाव से काफी हद तक बचा जा सकता है। वहीं शनिवार को काले रंग के कपड़े पहनने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। वैसे काले रंग का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए।
1 Comments
Good
ReplyDelete