Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

असाक्षरों का सर्वेक्षण एवं महापरीक्षा में शामिल कराने बैठक आयोजित /A meeting was organized to include illiterates in the survey and grand examination.



असाक्षरों का सर्वेक्षण एवं महापरीक्षा में शामिल कराने बैठक आयोजित




  सक्ती -राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला सक्ती द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में क्रियान्वयन हेतु असाक्षरों एवं स्वयं सेवी शिक्षकों का चिन्हांकन तथा पंजीयन सहित स्वयंसेवी  शिक्षकों  के प्रशिक्षण तथा असाक्षरों को 17 मार्च 2024 के महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराने हेतु, असाक्षरों को उल्लास एप्प में एंट्री कराने उल्लास केंद्र का वातावरण कैसे निर्माण करें  स्वयंसेवी  शिक्षकों को कैसे प्रोत्साहित करें और असाक्षरों को उल्लास केंद्र  तक कैसे लाएं, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में आने वाले समस्या एवं उन पर निवारण हेतु विकासखंड सक्ती के चिन्हांकित ग्राम पंचायत के समस्त प्रधान पाठक एवं कुशल प्रशिक्षकों का एक दिवसीय बैठक सह उन्मुखीकरण  दिनांक 04.03.2024 को बीआरसी भवन सक्ती में आयोजित किया गया है। उक्त बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलिमा बडगे, शिवशंकर यादव सहायक  ग्रेड 3 एवं जिले के स्त्रोत  व्यक्ति पुष्पेंद्र कुमार कश्यप व मीरा देवांगन ने साक्षरता के उ‌द्देश्यों की प्राप्ति हेतु मिशन मोड में कार्य करने तथा शत प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को प्राप्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।






































 

Post a Comment

0 Comments