सुरक्षित शनिवार को दी गई चक्रवाती तूफान की जानकारी/Cyclonic storm information given on safe Saturday
मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 2 मार्च को सुरक्षित शनिवार बैगलेस डे के दिन बच्चों को चक्रवर्ती तूफान की जानकारी दी गई. जिसमें बच्चों को बताया गया कि चक्रवाती तूफान क्या है?तथा इससे बचने के उपाय क्या है?चक्रवाती तूफान से निपटने के उपाय को प्राथमिक शाला सकरेली ब के शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप के द्वारा विस्तार पूर्वक समझाया गया और बच्चों से सवाल जवाब के माध्यम से भी जानकारी लिया गया। शनिवार बेगलैस डे के दिन शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली ब में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को नवीन गतिविधियों से परिचित कराया जाता है साथ ही शाला के शिक्षकों के द्वारा लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार के माध्यम से पढ़ाई भी कराई जाती है।


0 Comments