Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बेगलेस डे पर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण व उपाय पर भाषण सहित अनेक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

बेगलेस डे पर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण व उपाय पर भाषण सहित अनेक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




 सक्ती -सुरक्षित शनिवार बेगलेस डे पर आज  प्राथमिक शाला सकरेली ब मे प्रदूषण नियंत्रण व उपाय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया.  पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप ने बढ़ते प्रदूषण को विश्व में वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या व चुनौती बताया और पूरा विश्व इससे चिंतित है. क्योंकि बढ़ते प्रदूषण के कारण वातावरण व पर्यावरण दिन ब दिन खराब - हो रहा है. पृथ्वी का तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं. जलवायु भी बार-बार परिवर्तित हो रहा है व असमानता आ रही है. पेड़ों की कटाई पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने सभी को दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए. वृक्ष बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने का सबसे सही व आसान साधन है. पानी का सदुपयोग करते हुए जल संरक्षित करने, ऊर्जा की बचत व वाहनों के कम प्रयोग पर ध्यान आकृष्ट कराया. सभी छात्रों को प्रदूषण रोकने के लिए संकल्प दिलाया गया.  बच्चे को जन्म दिन मे एक एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया तथा अपने अपने मित्रो पालक समुदाय को एक एक वृक्ष  लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। बच्चे को पानी का महत्व व उसके बचाव संबंधित जानकारी दिया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक सरिता यादव नंदकिशोर नौरंगे सुमन कोसले पुष्पेंद्र कुमार कश्यप उपस्थित थे ।


Post a Comment

0 Comments