सकरेली ब में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
चतुर्थ शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली ब संकुल केंद्र सकरेली ब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक सरिता यादव के कुशल नेतृत्व में किया गया।संस्था के शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा यूनिसेफ के मदद से सुरक्षित शनिवार के लिए बनाये मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित वीडियो जिसमे पात्र बीजू रोहन एवं, शिक्षिका द्वारा वार्तालाप के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित वीडियो बच्चों को दिखाया गया। तत्पश्चात संस्था के शिक्षा पुष्पेन्द्र द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने कारणों के सम्बंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। मानसिक स्वास्थ्य किसी भावना, सोचने, समझनेकी क्षमताओं पर प्रभाव डाल सकता है। मानसिक स्वास्थ्य की परिभाषा अलग अलग हो सकता है। मानसिक रुप से अस्वस्थ बच्चो का पहचान किसी दोस्त के द्वारा छेड़छाड़ करना अकेले रहना, उदासी, चिड़चिड़ापन, पढ़ाई में मन नहीं लगना, अपने प्रिय जन को खोना, परेशान और उदास, चिंतित, जीवन की चुनौती से घबराहट आदि हो सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान पाठक सरिता यादव नंदकिशोर नौरंगे सुमन कोसले पुष्पेंद्र कुमार कश्यप सहित 106 बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments