Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

निशुल्क शिक्षा के लिए नई दिल्ली में "राष्ट्र के गौरव सम्मान 2024" सम्मान से सम्मानित हुए मंजिल गुरुकुल संचालक टंकेश कुमार महंत/Manzil Gurukul director Tankesh Kumar Mahant honored with "Nation's Pride Award 2024" in New Delhi for free education

 निशुल्क शिक्षा के लिए नई दिल्ली में   "राष्ट्र के गौरव सम्मान 2024" सम्मान से सम्मानित हुए   मंजिल गुरुकुल संचालक टंकेश कुमार महंत/Manzil Gurukul director Tankesh Kumar Mahant honored with "Nation's Pride Award 2024" in New Delhi for free education










 श्रेया एजुकेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा दिल्ली के  5सितारा होटल रेडिसन में देश के सभी राज्यों के शिक्षाविद, समाज सेवी ,विभिन्न कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान  लोगो के सम्मान के लिए " राष्ट्र का गौरव सम्मान 2024 " का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के ग्राम कमरीद के श्री नारायण दास महंत के सुपुत्र श्री टंकेश कुमार महंत को आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग के छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराकर उन्हें मंजिल तक पहुंचाने के लिए दिल्ली के श्रेया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा "राष्ट्र के गौरव सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री  पुरुस्कार विजेता श्रीअर्जुन सिंह धुर्वे मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया 2021और मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2018 , मिसेज यूरेशिया2019 रही डॉक्टर दिव्या पाटीदार,  पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान दिधायक श्री ओमकार सिंह जी ,बघेली फिल्म सुपर स्टार एवम प्रोड्यूसर अविनाश तिवारी ,अनुपुरमा द्विवेदी एक्ट्रेस,मॉडल , और मुंबई महाराष्ट्र  के फिल्म और एड मेकर,वेब प्रोड्यूसर श्री दीपक सारस्वत  जी उपस्थित थे यह कार्यक्रम श्रेया एजुकेशनल नई दिल्ली के सीईओ डॉक्टर विजय कुमार जी के सानिध्य में आयोजित किया गया गौरवतब तब है  श्री टंकेश कुमार महंत वर्तमान में कोरबा में लोको पायलट  के पद पर  2013 से कार्यरत है  साथ ही  मंजिल गुरुकुल संस्थान के माध्यम से अपने गांव और कोरबा दोनो जगह पर प्रतियोगिता परीक्षा की निशुल्क तैयारी करा रहे है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीब वर्ग के  शिक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत है संस्थान से बच्चे सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करके अपना भविष्य बना रहे है  अब तक 25 बच्चो को सरकारी क्षेत्रों  में सफलता प्राप्त हो चुकी है साथ ही  ऑनलाइन माध्यम में भी manjil gurukul  यूट्यूब के माध्यम से सभी क्षेत्रों के स्टूडेंट को निशुल्क शिक्षा और केंद्र और राज्य के वर्तमान उपयोगी योजनाओं को जानकारी भी प्रदान कर रहे है । शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है  और 2024 में भी  पश्चिम बंगाल को संस्था द्वारा "राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान" , मध्यप्रदेश की संस्था द्वारा "विश्व रत्न सम्मान" से  नवाजा जा चुका है। श्री टंकेश कुमार महंत  का मानना है  गरीब एवम आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो में  प्रतिभा की कोई कमी नही है बल्कि उन्हें एक अच्छे मोटीवेटर और सच्चे मार्गदर्शक की आवश्यकता है  जिससे वे अपने मंजिल को प्राप्त कर सके,  श्री महंत को निशुल्क शिक्षा देने की प्रेरणा ग्राम के ही निशुल्क शिक्षा दानी  श्री रामकृष्ण वैष्णव जी और  शिक्षक श्री डी एल  कश्यप जी से मिला है। 


Post a Comment

0 Comments