मंजिल गुरुकुल कोरबा (प्रतियोगिता परीक्षा की निशुल्क शिक्षा संस्थान) में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार
2015 से रेलवे परिसर में प्रतियोगिता परीक्षा की निशुल्क तैयारी कराने वाली संस्थान मंजिल गुरुकुल कोरबा में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया ,कार्यक्रम की शुरुआत मंजिल गुरुकुल के प्रधानाचार्य श्री टी के महंत सर और जयश्री मैडम जी, जीतू सर द्वारा मां भगवती के चरणों में दीप ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर किया गया साथ में मंजिल गुरुकुल के सभी बच्चो ने ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की चरणों में पुष्प अर्पित करते अपने लक्ष्य प्राप्त हेतु आशीर्वाद मांगा कार्यक्रम में मंजिल गुरुकुल के उपस्थित शिक्षको ने बच्चो को मोटिवेट किए साथ ही अपने गोल्डन समय का पूर्णतः सदुपयोग करने का सुझाव सभी स्टूडेंट को दिया गया अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का कोई शॉर्ट कट तरीका नही होता बल्कि सही दिशा में सुनियोजित तैयारी की आवश्यकता होती है
सभी शिक्षकों ने बच्चो के द्वारा तैयार किए कार्यक्रम की प्रशंशा की साथ ही सभी स्टूडेंट के द्वारा मंजिल शिक्षिका जयश्री राजपूत को श्रीफल ,भेट देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।




0 Comments