Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए उमाशंकर साहूUmashankar Sahu honored with National Innovative Shiksha Ratna Award

 राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए उमाशंकर साहू



भानपुरी/बस्तर - बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर  में कार्यरत शिक्षक उमाशंकर साहू को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कक्षा शिक्षण हो रोचक और नवाचारी, गुणवत्ता पूर्ण हो शिक्षा हो सरकारी के उद्देश्य से नवाचारी गतिविधियां समूह के द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवाचारी गतिविधियां समूह केवल छत्तीसगढ़ में ही नही पूरे भारत वर्ष में कार्य कर रही एक मात्र स्वप्रेरित समूह है जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन हेतु प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है। शिक्षक उमाशंकर साहू को प्राथमिक शाला मावलीगुड़ा में सामाजिक सहभागिता के उद्देश्य से सम्बंधित नवाचार, विज्ञान के रोचक प्रयोगों एवं विभिन्न सहायक सामग्री का निर्माण व उपयोग करने के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान मुख्य अतिथि श्री एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा, विशिष्ट अतिथि श्री हिमांशु भारती डीईओ रायपुर,अध्यक्षता श्री संजीव सूर्यवंशी (संयोजक राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधियां समूह),एवं डीएमसी डी एस पटले के हाथों सम्मानित हुये।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग राज्य के विभिन्न कोने से आये 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्री साहू के इस सम्मान के लिए बीईओ बस्तर श्री अरुण देवांगन, बीआरसी श्री राजेन्द्र ठाकुर, एमडीएम प्रभारी श्री शैलेन्द्र तिवारी,संजीव शर्मा संकुल समन्वयक, प्रशांत देवांगन, पद्मा बंछोर सत्येंद्र देवांगन, लाकेश सिन्हा,किशोर साहू,अनूपुर्णा सिन्हा व सभी शिक्षकों के द्वारा प्रसन्नता व्याप्त करते हुए बधाई दिए।



Post a Comment

0 Comments