Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक शाला सकरेली ब के बच्चो ने किया बोतल्दा रॉक गार्डंन का शैक्षिक भ्रमण Children of primary school Sakreli B took an educational tour of Botalda Rock Garden.


प्राथमिक शाला सकरेली ब के बच्चो ने किया बोतल्दा रॉक   गार्डंन का शैक्षिक भ्रमण

Children of primary school Sakreli B took an educational tour of Botalda Rock Garden.


शुकवार को प्राथमिक स्कूल  सकरेली ब के कक्षा 4थी से 5 वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से शैक्षणिक भ्रमण में   बोतल्दा उरदा, बरगढ का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान बच्चों को शिक्षकों ने प्रकृति, पारिस्थितिक तंत्र के मानव जीवन पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों ने इस भ्रमण में पिकनिक (वनभोज) का भी मजा लिया। यह भ्रमण कार्यक्रम स्कूल के प्रधान पाठक सरिता यादव के कुशल नेतृत्व्  पर आयोजित किया गया था। भ्रमण के दौरान सरिता यादव सहित शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप नंद किशोर नौरंगे सुमन कोसले सरिता  नौरंगे प्रकाश कोशले के अलावा मध्यान भोजन  स्व सहायता समूह के सभी सदस्य उपस्थित भी थे। जिन्होंने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रधान पाठक ने बताया कि शिक्षा का एक आयाम पर्यटन शिक्षा भी होता है। पर्यटन से प्रकृति के दृश्य रूप का अवलोकन होता है जिससे ज्ञान का विस्तार होता है। प्राचीन काल की शिक्षण पद्धति में विजुअल पर अधिक फोकस किया जाता था। आज की आधुनिकतम शिक्षण प्रणाली में विद्यार्थी वर्ग को प्रकृति से जितना जोड़ा जाएगा उतना ही उनके कौतुहल में अधिकाधिक वृद्धि होगी। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को जंगल के बीच ले जाकर नदियों के उद्गम, पारिस्थितिक तंत्र, पर्यावरण का जीवन पर प्रभाव, शैल चित्र, वॉटर फाल, प्राचीन शिव मन्दिर, वैष्णव दरबार सहित कई विषयों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा कई प्रकार की वनस्पतियों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।



















































 



Post a Comment

2 Comments