राष्ट्रीय उद्यान
- केंद्र स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की जाती है ।
- राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीवों के संवर्धन के लिए अनुकूल प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध है ।
- राष्ट्रीय उद्यान आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं ।
- वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान स्थापित है।
1 इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान (Indravati National Park)
● स्थापना - 1978
● स्थान बीजापुर
• क्षेत्रफल 1258 वर्ग किमी कोर क्षेत्र (कुल क्षेत्र 2700 वर्ग किमी.)
● प्रमुख जीव बाघ (टाईगर )
● छ.ग. का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान
● छ.ग. का एकमात्र कुटरू गेम सेंचुरी (बीजापुर) इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।
● इस राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में इंद्रावती नदी प्रवाहित होती है।
● राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान जिसे प्रोजक्ट टाईगर (1983), घोषित किया गया है
● प्रदेश सरकार ने 2009 में यहां टाइगर रिजर्व लागू किया।
2 गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (Guru Ghasidash National Park)
स्थापना 1981
पुराना नाम -संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
स्थान -कोरिया व सूरजपुर.
क्षेत्रफल -1441 वर्ग किमी.
● प्रमुख जीव नीलगाय, बाघ, तेंदुआ, सांभर आदि ।
● क्षेत्रफल की दृष्टि से छ.ग. का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान ।
3. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National park) Park)
स्थापना -22 जुलाई 1982
स्थान -बस्तर
क्षेत्रफल- 200 वर्ग किमी.
प्रमुख जीव पहाड़ी मैना, उड़न गिलहरी
यह राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।
इस उद्यान में भैंसादरहा नामक स्थान पर प्राकृतिक रूप से मगरमच्छ पाए जाते हैं।
वर्ष 1982 में इसे एशिया का पहला बायोस्फीयर घोषित किया गया था लेकिन वर्तमान में यह लागू नहीं है।
● कांगेर घाटी के बीचों बीच कांगेर नदी बहती है इस कारण इसका नाम कांगेर घाटी पड़ा।
छ.ग. की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का संरक्षण किया गया है।
• कांगेर घाटी में उड़न गिलहरी एवं रिसस बन्दर पाए जाते हैं।
• कांगेर घाटी में कुटुम्बसर गुफा स्थित है, जिसमें अंधी मछली पाई जाती है।
0 Comments