जंतुओं का भोजन
मौखिक प्रश्न
प्रश्न मछली क्या खाती है?
उत्तर -मछली पानी में मिलने वाले छोटे कीड़े मकोड़े और छोटी मछलियां को खाती है।
प्रश्न हाथी की सूंड उसे भोजन करने में कैसे मदद करती है?
उत्तर- हाथी अपनी सूंड से सुनकर जान जाता है कि भोजन करने योग्य है या नहीं तथा पत्तो पर बैठे चींटी ,कीड़े- मकोड़े वह सूंड से फूंक कर साफ कर देता है तथा भोजन को सूंड से पकड़कर मुंह में रखता है इस प्रकार हाथी को सूंड से भोजन करने में मदद मिलती है।
लिखित प्रश्न
प्रश्न 1 शाकाहारी या मांसाहारी जानवरों में क्या अंतर है ?
उत्तर- शाकाहारी जानवर फल, फूल, पत्ते ,घास आदि खाते हैं जबकि मांसाहारी जानवर मांस खाते हैं । अतः इनके दांत व नाखून तेज धारदार होते हैं जबकि शाकाहारी जानवरों के दांत पैने व धारदार नहीं होते।
प्रश्न 2 पांच शाकाहारी व पांच मांसाहारी जंतुओं के नाम लिखो।
उत्तर शाकाहारी जंतु हाथी, गाय, हिरण ,जिराफ, जेब्रा ,घोड़ा
मांसाहारी जंतु -शेर ,चीता ,मगर, कुत्ता, बिल्ली
प्रश्न 3 परजीवी जंतु किसे कहते हैं? एक उदाहरण दो।
उत्तर परजीवी जंतु वे होते हैं जो दूसरे जंतुओं पर निर्भर रहते हैं लेकिन उन्हें खाते नहीं उदाहरण जुआं
0 Comments