Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

गणतन्त्र दिवस

गणतन्त्र दिवस


26 जनवरी हमारा गणतन्त्र दिवस है। 26 जनवरी, सन् 1950 को हमारा देश गणतन्त्र घोषित हुआ। इस दिन देश में भारतीय संविधान लागू हुआ।

सारे भारत में गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति लाल किले पर झण्डा फहराते हैं। वे सेना की सलामी लेते हैं। तरह-तरह की झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं।

सरकारी भवनों, मकानों, दुकानों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। शालाओं में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चे गणवेश में शाला जाते हैं। शाला में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। शहीदों के चित्रों पर फूल-मालाएँ चढ़ाई जाती हैं। राष्ट्रीय ध्वज की वन्दना करते हैं।

यह पर्व देशवासियों को उन्नति की प्रेरणा देता है।

Post a Comment

0 Comments