Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली

 दीपावली


दीपावली एक हिन्दू पर्व है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दीपावली में ● दीपों की अवली या माला सजाई जाती है। जगह-जगह मिट्टी के दीप जलाये जाते हैं। इसलिए इसे दीपावली कहते हैं ।

लोग दीपावली खूब धूम-धाम से मनाते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। व्यापारी लोग इस पर्व को विशेष रूप से मनाते हैं। हर घर में मिठाइयाँ बनती हैं। नाना प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं। बच्चे खूब मिठाई खाते हैं। वे पटाखे एवं फुलझड़ी जलाते हैं। जगह-जगह आतिशबाजी होती है। पटाखों के धमाके से पूरा शहर और गाँव हिल उठता है। बच्चों को रंग-बिरंगे पटाखे छोड़ने में बड़ा मजा आता है। दीपावली में लक्ष्मी-पूजा के बाद लोग एक-दूसरे के यहाँ जाते हैं, बधाई देते हैं और एक-दूसरे से गले मिलते हैं।


इस तरह दीपावली सबके लिए हर्ष और उल्लास क पर्व है।

Post a Comment

0 Comments