Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा गांधी

 महात्मा गांधी



महात्मा गाँधी एक ऐसा नाम है, जो सभी भारतवासियों की जुबान पर है। इस महापुरुष ने भारत को स्वतंत्रता दिलवाई।

इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। इनका जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर, सन् 1869 में हुआ। इनके पिता का नाम करमचंद गाँधी तथा माता का नाम पुतली बाई था।

इनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकोट में हुई। दसवीं पास करने के पश्चात् आप बैरिस्ट्री की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैण्ड गये। उन दिनों देश में अंग्रेजों का शासन था। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए बड़ा त्याग किया। वे कई बार जेल गए। उन्होंने मानव हित में सब कुछ लुटा दिया। तरह-तरह की यातनाएँ झेली, तब कहीं देश को आजादी मिली। गाँधीजी मानवतावादी थे। उन्होंने हरिजन उद्धार किया। सत्य और अहिंसा के बल पर देशको आजाद कराया।

उन्होंने खादी वस्त्र पहनने पर जोर दिया। नमक कानून तोड़ा। पैदल चलकर दांडी यात्रा की। सत्याग्रह किया। 30 जनवरी, सन् 1948 को वें प्रार्थना सभा में जा रहे थे, तो नाथूराम गोड़से ने उन्हें गोली मार दी।


“हे राम” कहकर वे सदा के लिए अमर हो गए।

Post a Comment

0 Comments