Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

मिट्टी और पत्थर/ पर्यावरण/ कक्षा 5

 पाठ 


मिट्टी और पत्थर





मौखिक प्रश्न

 प्रश्न 1 मिट्टी कितने प्रकार के होते हैं उत्तर मिट्टी के तीन प्रकार होते हैं चिकनी मिट्टी, रेतीली मिट्टी ,दोमट मिट्टी

प्रश्न 2 अच्छी फसल के लिए मिट्टी में क्या मिलाया जाता है ?

उत्तर अच्छी फसल के लिए मिट्टी में खाद मिलाया जाता है ।

प्रश्न 3 मिट्टी में क्या चीजें प्राकृतिक रूप से मिली होती है? 

उत्तर मिट्टी में कंकड़ ,पत्थर ,पेड़- पौधे के सड़े गले पदार्थ, जीव जंतु के अंग हड्डियां आदि मिली होती है। 



लिखित प्रश्न


प्रश्न 1 मिट्टी के क्या-क्या उपयोग है? 

उत्तर मिट्टी के हमारे जीवन में अनेक उपयोग है-

 मिट्टी में हम कृषि करते हैं, मिट्टी से बर्तन व खिलौने बनाते हैं, मिट्टी से ईट बनाकर घर बनाते हैं, सड़क बनाते हैं मिट्टी में ही सभी तरह की वनस्पति एवं जीव -जंतु पाए जाते हैं। 

प्रश्न 2 मिट्टी कैसे बनती है ?

उत्तर पत्थरों के टूटने और उनके छोटे-छोटे कणों में परिवर्तित होने से मिट्टी बनती है। 

प्रश्न 3 तुम चिकनी मिट्टी दोमट हुआ रे चली मिट्टी की पहचान कैसे करोगे? 

उत्तर मिट्टी की निम्न विशेषता से हम उन्हें पहचानेंगे-

1 मिट्टी  गूंथ कर उसे चूड़ी का अकार देने पर यदि वह टूटती नहीं है और वृत्त बन जाता है तो वह चिकनी मिट्टी है।

2 यदि वृत्त बनाने पर वह टूट जाता है तो यह मिट्टी दोमट मिट्टी है। 

3 यदि बेलन नहीं पर गेंद बन जाती है तो यह रेतीली दोमट मिट्टी है।

Post a Comment

0 Comments