मान्या
मान्या,एक छोटी सी बच्ची है।जो स्वामी आत्मानंद विद्यालय,सेलूद में कक्षा १ पढ़ती है। प्रतिदिन सुबह उठकर एक बार अपने गृहकार्य को जाँचती है,ताकि विद्यालय में उसे डांट ना पड़े। मान्या को चित्रकला करना बहुत पसंद है। उसे पेड़-पौधे, नदी, पहाड़, सूर्य, अपने विद्यालय, दोस्तों का चित्र बनाना अच्छा लगता है।उसे खेल और नृत्य भी बहुत पसंद है।
मान्या,भगवान शिव जी की भक्त है। अपनी माता जी और दादी जी के साथ प्रतिदिन भगवान शिव जी के मंदिर जाती है। माता जी,दादी जी को देखकर शिवलिंग में बेल पत्र और एक लोटा जल अर्पित करती है। मान्या के घर आने पर घरवालों को उससे एक संवाद सुनने को जरुर मिल जाता है "एक लोटा जल,सब समस्या का हल।"
मान्या को बालचित्र कहानियाँ बहुत अच्छा लगता है। उसका मात्रा जोड़कर-जोड़कर कहानी पढ़ना और समझ ना आये तो दादा जी और पिता जी के पास जाकर पूछना।उसे सुधार कर फिर से पढ़ना अच्छा लगता है।मान्या वैसे तो पढ़ाई में सामान्य ही है,पर उसकी लगन देखकर लगता है। मान्या एक ना एक दिन अपना,परिवार ,अपने शिक्षकों और देश का नाम रौशन करेगी।
प्रश्न १ मान्या कहाँ पढ़ती है ?
प्रश्न २ मान्या किसकी भक्त है ?
प्रश्न ३ मान्या को कौन सी कहानी पसंद है ?
प्रश्न ४ मान्या घर में कौन सा संवाद कहते रहती है ?
प्रश्न ५ क्या आप के घर में या आपके आस-पास मान्या जैसी बच्ची है?
©️®️ देवेश कुमार 'भारती'
0 Comments