Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

*मेहनत का रंग*

                                  मेहनत का रंग







छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला कोरबी गांव में एक किसान रामचरण रहता था। उसका एक पुत्र जिसका नाम कमल था। किसान के पास जीवकोपार्जन का कोई साधन नहीं था । वह दूसरों के खेत को अधिया में लेकर खेती करता और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। कमल पढ़ाई में तेज था। रामचरण आर्थिक तंगी में ही कमल को पढ़ाया। कमल बड़े होकर अपने पिता के खेत में मदद करता।माता-पिता का कहना मानता और उनके बताए रास्ते पर चलता था। 

    देर सबेरे परिश्रम करके कमल कुछ पैसा इकट्ठा कर खेती के लिए जमीन खरीदा। अपने पिता कि तरह फसल उगाये और अनाज को बेचकर थोड़ा बहुत पैसा कमाने लगे।धीरे-धीरे कमल की मेहनत रंग लाई और कुछ वर्षों में उनकी गरीबी दूर हो गई। 


              ✍️पुष्पेंद्र कुमार कश्यप सक्ति





  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए 

1 कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलता है। 

2 पर्यायवाची शब्द लिखिए ।

     पैसा, परिश्रम ,माता ,कमल

3 कमल के पिता जी का नाम क्या था। 

4 कमल के जगह आप होते तो क्या करते। 


Post a Comment

0 Comments