गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन ने अखिल भारतीय सारस्वत समारोह द्वितीय देश के 14 राज्यों से आए विभिन्न विधाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित किया यह सम्मान उज्जैन की भृतहरि गुफा के महंत योगी श्री रामनाथ जी महाराज ,वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज व मध्यप्रदेश की धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदान किए ,सम्मान समारोह महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर 2022 को आईपीएस एकेडमी आडिटोरियम इंदौर में हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ बिलासपुर की महिला जागृति समूह बिलासपुर की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना व्याख्याता एवं वरिष्ठ संमाज सेविका जो कि विगत 20 वर्षों से समाज सेवा में लगी हैं उनके सेवा कार्यो में गौ सेवा भी शामिल है उनके द्वारा किये जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यो के लिए उन्हें समाज सेवी रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है नवाचारी व्याख्याता एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती ज्योति सक्सेना को वर्ष 2022 के समाज सेवी रत्न सम्मान सम्मानित होने के अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की ।

0 Comments