Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

केदार जैन बने टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 केदार जैन बने टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


जगदलपुर। शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण समाचार है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री केदार जैन को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संगठन “टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया” का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है।



श्री जैन लंबे समय से शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत, जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षक संवर्ग के लिए एक सुनहरा अवसर भी है।


राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़ने के बाद अब प्रदेश के शिक्षकों की कई ज्वलंत समस्याओं को व्यापक मंच पर रखा जा सकेगा। इनमें प्रमुख रूप से सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार TET की अनिवार्यता को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध की रणनीति, क्रमोन्नत वेतनमान, तथा अन्य सेवा-संबंधी स्थानीय मुद्दे शामिल हैं, जिन पर अब राष्ट्रीय नीति स्तर पर पहल संभव होगी।


इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में शैलेन्द्र तिवारी, राहुल सिंह ठाकुर, रविन्द्र सिंह ठाकुर, चेतन पाणिग्राही, सुन्दर लाल सेठिया, संजीव दास, गोविंद सिंह ठाकुर, जनक राम बघेल, हरीश देवांगन, चंद्रशेखर पांडेय, किशोर बिसाई, पदम कश्यप, प्रेमनाथ दिवान, श्रीमती आरती गुप्ता, सुरेंद्र ठाकुर, हरदास शांडिल्य, धनसाय नाग, गुलशन सेठिया, रमेश सोनी, मनोज मिश्रा, लखे राम बिसाई, मंगल राम कश्यप, धनसिंह बघेल, प्रदीप्त विश्वास, मनीराम कश्यप सहित अनेक शिक्षक शामिल हैं।


सभी ने आशा व्यक्त की है कि श्री केदार जैन के नेतृत्व में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को अब राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा।



Post a Comment

0 Comments