Header AD

Ticker

लोकसभा/Lok Sabha

                  लोकसभा   (अनुच्छेद 81) 




लोकसभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन है। 


लोकसभा को निम्न सदन कहते हैं ।

प्रथम लोकसभा का गठन 2 अप्रैल 1952 में हुआ था ।

लोकसभा का पहला आम चुनाव 1952 हुआ था ।

प्रथम बैठक 13 मई 1952 हुआ था। 

अधिकतम सदस्य संख्या 552 

जिसमें 530 राज्यों का प्रतिनिधि

 20 संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधि

 दो राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत (एंग्लो इंडियन)

वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की कुल संख्या 545 है ।

लोकसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं हैं तो वह लोकसभा में उस समुदाय के दो सदस्य नाम निर्देशित कर सकेगा (अनुच्छेद 331 राष्ट्रपति द्वारा)


निर्वाचन :-जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव से


योग्यता :-

भारत का नागरिक हो न्यूनतम आयु 25 वर्ष

 दिवालिया विकृत चित्त न हो एवं कोई लाभ का पद धारण ना करता हो । 

52 वें संविधान संशोधन 1985 के द्वारा दसवीं अनुसूची के अधीन दल बदल कानून के आधार पर अयोग्य घोषित ना किया गया हो। 

किसी अपराध के लिए 2 वर्ष से अधिक का कारावास ना हो

वेतन  :- 

लोकसभा सदस्यों के वेतन के संदर्भ में संसद को अधिकार प्राप्त है। 


सदस्यों का कार्यकाल:-

सामान्यता 5 वर्ष मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति कार्य अवधि के पहले लोकसभा को भंग कर सकता है आपातकाल में एक बार में 1 वर्ष बढ़ाया जा सकता है संघीय मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदाई है लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 84 लोकसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 47


           प्रश्न उत्तर


प्रश्न :- राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्यकाल’ का अर्थ क्या है 

उत्तर :- प्रश्नोत्तर सत्र

प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है ?

उत्तर :- लोकसभा सदस्य

प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है ?

उत्तर:- लोकसभा उपाध्यक्ष को

प्रश्न :- निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है ?

उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष को

प्रश्न :- लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं ?

उत्तर :- जनसंख्या के आधार पर

प्रश्न :- लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए सीटों का आवंटन किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है ?

उत्तर :- 1971 की जनगणना पर

प्रश्न :- भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं ?

उत्तर :- प्रधानमंत्री की सलाह पर

प्रश्न :- किस संविधान संशोधन द्वारा मत देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई थी ?

उत्तर :- 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989

प्रश्न :- लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?

उत्तर :- 25 वर्ष

प्रश्न :- अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है ?

उत्तर :- लोकसभा

प्रश्न :- बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है ?

उत्तर :- लोकसभा द्वारा

प्रश्न :- लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

प्रश्न :- दसवीं अनुसूची अर्थात दल बदल के आधार पर लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है ?

उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न :- अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं ?

उत्तर :- प्रोटेम स्पीकर

प्रश्न :- भारतीय संसद का निम्न सदन किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- लोकसभा

प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 81

प्रश्न :- जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते हैं ?

उत्तर :- लोकसभा

प्रश्न :- भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है ?

उत्तर :- भारतीय जनता का

प्रश्न :- संविधान के अनुसार लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?

उत्तर :- 552 

( 530 राज्य, 20 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय )

प्रश्न :- वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं ?

उत्तर :- 545 

( 530 राज्य, 13 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय )

प्रश्न :- राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है ?

उत्तर :- 2


Post a Comment

0 Comments