Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित हुए टंकेश कुमार महंत

 राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से  सम्मानित हुए टंकेश कुमार महंत 



 



                                वर्थी वेलनेस फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  निशुल्क  तैयारी करवाने और समाज सेवा के लिए  जांजगीर चांपा के सारागाव थाना के अंतर्गत  ग्राम कमरीद के श्री नारायण दास महंत के ज्येष्ठ पुत्र श्री टी के महंत को  उनके  निस्वार्थ सेवा और  सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।   वर्तमान में  श्री टी के महंत जी   भारतीय रेलवे में  लोको पायलट के पद पर कोरबा में पदस्थ है  ड्यूटी के साथ साथ साथ  वर्ष 2015 से  मंजिल गुरुकुल सस्थान (निशुल्क संस्था) कोरबा में प्रधानाचार्य और मुख्य शिक्षक के रूप में गरीब बच्चो को,    पीएससी, एसएससी,व्यापम, रेलवे ,और अन्य सभी   प्रतियोगिता  परीक्षा  की निशुल्क तैयारी करवा रहे है।   साथ ही  ऑनलाइन,यूट्यूब चैनल (manjil gurukul) , प्रतिदिन क्विज के  माध्यम से भी सभी युवाओं को मार्गदर्शन   प्रदान कर रहे है।  मंजिल गुरुकुल के समस्त शिक्षको ,के सयुक्त प्रयास से मंजिल गुरुकुल से 15 बच्चो का सिलेक्शन विभिन्न सरकारी नौकरियों जैसे पीएससी, व्यापम , एसएससी , रेलवे, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ,

आईटीबीपी  असम रायफल सीएसईबी बैंक लगभग सभी क्षेत्रों में  हुआ है और सफलता का क्रम  लगातार जारी है   अब तक मंजिल गुरुकुल से 300 बच्चो को उनके भविष्य संवारने के लिए मंजिल गुरुकुल की  टीम द्वारा  मार्गदर्शन दिया जा चुका है। लोको पायलट और शिक्षक श्री  टी के महंत द्वारा  समाज सेवा , ब्लड डोनेशन जैसे सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे है।   महंत जी का आगामी लक्ष्य पूरे प्रदेश के सुदूर इलाके से लेकर गांव, शहर के सभी बच्चो को निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाना है जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments