छत्तीसगढ़ का प्रमुख तथ्य/Important facts of
- छत्तीसगढ़ में लोकसभा सदस्यों की संख्या 11 एवं राज्यसभा सदस्यों की संख्या 5 है।
- छत्तीसगढ़ राज्य के पहले राज्यपाल श्री दिनेश नंदन सहाय थे।
- छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी थे ।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले प्रोटेम स्पीकर श्री महेंद्र बहादुर सिंह थे।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नंदकुमार साय थे।
- छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल 135361 वर्ग किलोमीटर है।
- छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 30.47% है।
- वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा बड़ा राज्य है।
- छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नगर निगम दुर्ग जिले में है यहां कुल 4 नगर निगम दुर्ग भिलाई चरोदा और रिसाली है।
- छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक अंतरराज्यीय सीमा ओडिशा के साथ लगती है जबकि सबसे कम आंध्र प्रदेश के साथ
- क्षेत्रफल के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश है।
- महानदी को छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कहा जाता है।
- महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी शिवनाथ नदी है।
- इंद्रावती नदी को बस्तर की जीवन रेखा कहते हैं।
- रिहंद नदी को सरगुजा के जीवन रेखा कहते हैं।
- अरपा को बिलासपुर की जीवन रेखा कहते हैं।
- केलो को रायगढ़ की जीवन रेखा कहते हैं।
- हसदेव को चांपा की जीवन रेखा कहते हैं।
- खारून को रायपुर की सीमा रेखा कहते हैं।
- छत्तीसगढ़ की सर्व प्रमुख वन उपज तेंदूपत्ता है।
- छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र सिलतरा रायपुर में है।
- छत्तीसगढ़ का प्रथम औद्योगिक केंद्र उरला रायपुर है।
- ठाकुर हनुमान सिंह को छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे कहा जाता है।
- अपरिश्यता उन्मूलन के क्षेत्र में पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ का गांधी कहा जाता है।
- छत्तीसगढ़ के मुकुटधर पांडे को छायावाद का जनक माना जाता है।
- छत्तीसगढ़ के पाणिनि श्री हीरालाल काव्योपाध्याय को कहा जाता है।
- छत्तीसगढ़ के बाल्मीकि श्री गोपाल मिश्र को कहा जाता है ।
- छत्तीसगढ़ के विद्यासागर श्री राम दयाल तिवारी को कहा जाता है।
- छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक श्री माधव रावसप्रे को माना जाता है।
- छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता थी।
- हीरा एक बहुमूल्य रत्न है यह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद तथा बस्तर जिले में प्राप्त होता है।
0 Comments