Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

पाठ 19 राष्ट्र प्रहरी/ हिंदी / क्लास 5



पाठ 19 राष्ट्र प्रहरी


 संकल्प = प्रण , प्रतिज्ञा, परवाह=फिक्र, सीमा = सरहद, वर्दी पोशाक,चौकस=सजग, हमला= आक्रमण, सक्षम=क्षमतावान,प्रहार= चोट, उपकरण= सामग्री, विख्यात= प्रसिद्ध, पदक= अलंकरण, दुर्गम= जहां जाना कठिन हो,संकट= कष्ट, सतर्क= सावधान, सहायता= मदद, सराहनीय= प्रसंशा योग्य, कार्यरत = काम में लगा हुआ , गर्व = अभिमान,

प्रश्न और अभ्यास

प्रश्न अक्षय दूरदर्शन पर क्या देख रहा था।

उतर अक्षय दूरदर्शन पर 26 जनवरी की परेड देख रहा था।

प्रश्न अच्छा ने पुस्तकालय में कौन सी पुस्तक पढ़ने के लिए ली।

उत्तर अच्छा ने पुस्तकालय से भारतीय सेना की पुस्तक पढ़ने के लिए ली।

प्रश्न थल सेना की वर्दी का रंग कैसा होता है।

उत्तर थल सेना की वर्दी का रंग मटमैला हरा होता है।

प्रश्न भारतीय सेना के कितने अंग होते हैं।

उत्तर भारतीय सेना के तीन अंग होते हैं थल सेना वायु सेना नौसेना।

प्रश्न की सेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है।

उत्तर थल सेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है।

प्रश्न नौ सेना में सैनिकों की वर्दी का रंग कैसा होता है।

उत्तर नौसेना में सैनिकों की वर्दी कर्म सफेद होता है।

प्रश्न भारतीय सैनिक किस लिए विख्यात है।

उत्तर भारतीय सैनिक अपनी बहादुरी, और अनुशासन प्रियता के लिए विख्यात है।

प्रश्न देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व किस पर होता है।

उत्तर देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व सेना पर होता है।

प्रश्न हवाई सेना क्या क्या कार्य करती है।

उत्तर वायु सेना निम्न कार्य करती है वायु सेना वायु में युद्ध कर देश की रक्षा करती है घायलों एवं संकटों से धीरे नागरिकों की सुरक्षा करती है और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाती है युद्ध के समय हथियार उपकरण दवाइयां कपड़े एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाना।

प्रश्न नौ सेना का प्रमुख कार्य क्या है।

उत्तर नौसेना देश की समुद्री तटों और समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है यह जल की सतह और पढ़ाई दोनों में प्रहार करने में सक्षम होती है।

प्रश्न एक अच्छे सैनिक में कौन-कौन से गुण होते हैं।

उत्तर एक अच्छे सैनिक में निम्न गुण होते हैं देशभक्ति सजगता साहस धैर्य और अनुशासन।

प्रश्न भारतीय सेना के तीनों अंगों का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है।

उत्तर भारतीय सेना के तीनों को का सर्वोच्च अधिकारी राष्ट्रपति होता है।


प्रश्नअक्षय ने मन ही मन क्या संकल्प लिया होगा सोचकर लिखो।

उत्तर अक्षय ने मन ही मन संकल्प लिया होगा कि वह भारतीय सेना में भर्ती होगा और देश की रक्षा करेगा।

Post a Comment

0 Comments