Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई कुरदा की व्याख्याता ज्योति सराफ-

 राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई कुरदा की व्याख्याता ज्योति सराफ-

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर, भारत द्वारा

स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 ( बुधवार) सायं 5 बजे विमतारा मधु पिल्ले चौक, शान्ति नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में किया गया। इस गरिमा में समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु द्विवेदी जी प्रधान संपादक हरिभूमि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता।



डॉ पूर्णानंद मिश्रा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर, भारत एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ प्रज्ञा सिंह रहीं। इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का गहन अध्ययन मूल्यांकन एवं सत्यापन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की उच्च स्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित रही। इस कठोर प्रक्रिया के बाद, देश के विभिन्न राज्य से 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का अंतिम चयन सम्मान के लिए किया गया। इस पुरस्कार हेतु विकासखंड बलौदा से श्रीमती ज्योति सराफ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा चांपा का चयन किया गया। संस्था के अनुसार यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन है। चयनित शिक्षकों ने अपने विद्यालयों और समुदायों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी, शिक्षण पद्धतियों नैतिक मूल्यों का संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में

 उल्लेखनीय योगदान दिया है ऐसे शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा पूरे देश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करेगा। यह समारोह स्वर्गीय

श्री हरिवंश मिश्र जी भूतपूर्व प्रधान पाठक की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनका सम्पूर्ण जीवन शिक्षा अनुसार संस्कार एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।उनकी स्मृति में प्रारंभ किया गया यह राष्ट्रीय सम्मान उन शिक्षकों को समर्पित है जो अपने कर्तव्य, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

श्रीमती ज्योति सराफ ने इस सम्मान को अपने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सभी मार्गदर्शकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार, समावेशी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

0 Comments