Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्तर में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 बस्तर में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू



अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण



बस्तर तहसील अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या बस्तर में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 72 प्रगणक एवं 18 सुपरवाइजर शामिल हुए।

प्रशिक्षण का निरीक्षण सर्वप्रथम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री गगन शर्मा द्वारा किया गया। उनके साथ पुलिस एसडीओपी श्री भारती भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है, जिसे पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती जॉली जेम्स द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का है और इसकी जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षक नायब तहसीलदार श्रीमती फूलबत्ती भूआर्य, प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा, राजीव पटेल, मनोज सिंह, कुलेश्वर यादव, कानूनगो सौरभ कुजूर एवं महेश बघेल उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती जॉली जेम्स ने प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रावधानों एवं कार्यप्रणाली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments