Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

विकासखंड बस्तर में ‘वजन त्यौहार’ का आयोजन, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं माताओं का लिया गया वजन व ऊंचाई


विकासखंड बस्तर में ‘वजन त्यौहार’ का आयोजन, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं माताओं का लिया गया वजन व ऊंचाई




बस्तर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडलपाल, चेराकुर, मुंडागांव एवं छोटे आमाबाल सहित विभिन्न पंचायतों के आंगनवाड़ी केंद्रों में 9 से 18 फरवरी तक “वजन त्यौहार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार नियमित रूप से संपन्न कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण स्तर की जांच कर आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक सुश्री माया यादव का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में श्रीमती तारावती मौर्य, श्रीमती कयमती बघेल, श्रीमती मंगतीन बघेल, श्रीमती नीरा मौर्य, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती मितोस कोर्राम, श्रीमती भगवती मौर्य, स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अमिता कोर्राम एवं श्रीमती.उज़र बात  नागमिटोडी कोर्राम, उजरबती नाग, रैमती बघेल, ठूबरी ठाकुर किरण बघेल, निलकुमारी नाग सहित अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की नियमित निगरानी करना तथा कुपोषण की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments