Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर टंकेश कुमार महंत को जयपुर(राजस्थान) में मिलेगा भारत सेवा रत्न अवॉर्ड 2026

 गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर टंकेश कुमार

 महंत को जयपुर(राजस्थान) में मिलेगा भारत सेवा रत्न अवॉर्ड 2026 





छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सारागांव  थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद में श्री नारायण दास एवं जीवन बाई के सुपुत्र डॉक्टर टंकेश कुमार महंत के द्वारा 2013 को उनके निःशुल्क शिक्षा, समाज सेवा,बालिका शिक्षा उत्थान और समाज में स्वरोजगार स्थापना ,ब्लड व्यवस्था हेतु राजस्थान के जयपुर में भारत सेवा रत्न 2026 से सम्मानित किया जाएगा

इसके पहले डॉक्टर महंत को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,प्रधानमंत्री संग्रहालय(दिल्ली) में  विश्व  संस्कृति और पर्यावरण  संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले ,स्वामीविवेकानंद सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान(कलकत्ता) शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025(मुंबई) में प्रदान किया जा चुका है 

   

2013 से  कोरबा स्टेशन  में लोको पायलट के रूप में पदस्थ है और 2015 से  कोरबा में  मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान के माध्यम से रेलवे परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी निस्वार्थ भाव से करवाकर बच्चों को  शून्य लेवल से परीक्षा लेवल तक (शून्य से शिखर) तक ले जाने के कार्यों में प्रधानाचार्य और प्रमुख शिक्षक के रूप शिक्षा दान महादान संकल्प के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है 

उनके मार्गदर्शन में मंजिल गुरुकुल से 25 से अधिक स्टूडेंट्स  कई विभागों में नौकरी करके देश सेवा कर रहे है 


शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान  , निस्वार्थ समाज सेवा, और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के प्रति उनकी समर्पित दृष्टिकोण के कारण डॉक्टर महंत क्षेत्र में सभी के  प्रेरणाश्रोत के रूप जाने जाते है 

ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों को  प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्ययन सामग्री  निःशुल्क उपलब्ध कराने और शिक्षा को व्यवहारिक एवं रोजगार मूलक बनाने के लिए डॉक्टर टंकेश कुमार महंत पिछले 12 वर्षों से सक्रिय है 

उन्होंने कई जरूरत मंद विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता , कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी में सहयोग देकर उनके भविष्य निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई है 

उनकी सोच , नेतृत्व क्षमता और समाज उपयोगी सकारात्मक कार्य ,(स्वरोजगार, बालिका शिक्षा) को देखते हुए राष्ट्रीय ज्यूरी ने डॉक्टर महंत को राजस्थान के जयपुर में 26 जनवरी 2026 को भारत सेवा रत्न 2026 से  सम्मानित करने का निर्णय लिया है  जांजगीर चांपा ,कोरबा सहित 

 मंजिल गुरुकुल परिवार, माता पिता और परिवार में खुशी की लहर है  



 शिक्षाविद, और समाजसेवी डॉक्टर टंकेश कुमार महंत का कहना है कोई भी  पुरस्कार हमारे कार्यों को और मजबूती एवं विश्वास के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है

Post a Comment

0 Comments