जन सहयोग से शाला को बनाया स्मार्ट शाला
शिक्षक कार्यों में डिजिटल कर शिक्षण कार्यों में स्मार्ट क्लास बनाने का विचार आया| जिससे शिक्षण कार्यों को आसानी बनाया जा सके |स्मार्ट क्लास बनाने के लिए कुछ चुनौतियां थी, इसके लिए मैंने सबसे पहले शाला विकास समिति के सभी सदस्यगण, पलकगण एवं शाला के शिक्षकों के साथ,बैठक आयोजित कर,सभी से आर्थिक सहयोग हेतु निवेदन किया| जिसके लिए सभी ने सहयोग किया| स्मार्ट क्लास बनकर तैयार हो गया | स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के लिए मैंने विधायक महोदय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आमंत्रित किया| जिसके कर कमलो द्वारा स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया| बच्चे शिक्षण कार्यों में रूचि लेने लगे | स्मार्ट क्लास बनाने के लिए अन्य शाला के शिक्षकों को भी प्रेरित किया | आज राजनांदगांव जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है| प्राथमिक शाला जोरातराई,संकुल केंद्र मनगटा, विकासखंड राजनांदगांव जिले का प्रथम स्मार्ट क्लास वाला शाला बन गया|
ओगेश्वर प्रसाद साहू
प्रा. शाला जोरातराई
विकासखंड-राजनांदगाव
मोबाइल नंबर 9981924721
0 Comments