बैगलेस डे पर बच्चों को बाढ़ एवं उनसे बचाव के संदर्भ में जानकारी दिया गया
सक्ती - मुख्य मंत्री शाला सुरक्षा योजना के अंतर्गत आज शनिवार गतिविधि के अंतर्गत प्राथमिक शाला सकरेली बा मैं बाढ़ एवं उनसे बचाव के संबंध में प्रधान पाठक श्रीमती सरिता यादव के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को निम्न जानकारी प्रदान किया गया
शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा निम्न जानकारी दिया गया
सरस्वती मैम द्वारा निम्न जानकारी दिया गया -
बाढ़ से बचने का उपाय
1.बाढ़ के दौरान:
पानी से दूर रहें: बाढ़ के पानी में न चलें, न तैरें और न ही गाड़ी चलाएं।
2.ऊंची जगहों पर जाएं: यदि संभव हो तो, बाढ़ के पानी से बचने के लिए ऊंची जगहों पर जाएं।
3.बिजली के उपकरणों से दूर रहें: गीले होने पर या पानी में खड़े होने पर बिजली के उपकरणों को न छुएं।
4.सुरक्षित स्थानों पर जाएं: यदि आपको घर खाली करने के लिए कहा जाता है, तो सुरक्षित स्थानों पर जाएं।
5.जरूरी सामानों को साथ ले जाएं: अपने साथ जरूरी सामान, जैसे कि दवाएं, पानी, और खाने का सामान ले जाएं।
निशा साहू मैम द्वारा निम्न जानकारी दिया गया
बाढ़ से बचने के उपाय:
1.बाढ़ के संकेतों को पहचानना: जैसे कि तेज़ बारिश, नदियों और नालों में पानी का बढ़ना, और मौसम विभाग की चेतावनी.
2.सुरक्षात्मक कपड़े पहनना: यदि पानी में जाना पड़े तो जलरोधक दस्ताने और जूते पहनें.
3.जरूरी सामानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना: जैसे कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, दवाएं, और कीमती सामान.
4.घर को सुरक्षित करना: आउटडोर फर्नीचर को घर के अंदर ले जाएं और बिजली के उपकरणों को बंद कर दें.
नंद किशोर नौरंगे द्वारा निम्न जानकारी दिया गया
समय-समय पर वृक्षारोपण करें प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन का प्रचार प्रसार करें नदी को उनके प्राकृतिक बहाव में ही बहाने दे तथा बाढ़ के समय अपने परिजनों के साथ रहे वह पानी को गर्म करके ही पिए।
गतिविधि का लिंक यहाँ से देखे
गणित गतिविधि को यहाँ से देखे
1 Comments
Good
ReplyDelete